तृप्ति डिमरी के पोस्टर पर महिलाओं ने लगाई कालिख, स्टेज पर चढ़कर किया ऐसा हंगामा

Tripti Dimri: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस के एक पोस्टर पर कुछ महिलाओं ने कालिख पोत दी है।

तृप्ति डिमरी के पोस्टर पर पोती गई कालिख
तृप्ति डिमरी के पोस्टर पर जयपुर में एक संगठन की महिलाओं ने मार्कर से कालिक पोत दी है। बताया जा रहा है कि महिला फिक्की फ्लो संगठन से जुड़ी हुई हैं। इस संगठन से जुड़ी महिलाओं को ये कहकर तृप्ति के कार्यक्रम में बुलाया गया था कि वह दोपहर 12 बजे तक यहां आकर सभी से बात करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

tripti dimri

तृप्ति डिमरी के इवेंट को लेकर हुआ विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसी कारण के चलते तृप्ति डिमरी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई थीं और ऐसे में महिलाएं काफी गुस्सा हो गई थीं। तृप्ति डिमरी के लिए जयपुर में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट में बड़ा विवाद हो गया था। उनकी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के प्रमोशन के लिए होने वाले इस इवेंट में तृप्ति के न पहुंचने पर नाराज महिलाओं ने उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी और उनकी फिल्मों का बॉयकॉट करने का ऐलान कर डाला।

महिलाओं ने स्टेज पर चढ़कर किया हंगामा
'फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर' द्वारा आयोजित इस इवेंट में एक्ट्रेस को दोपहर 12 बजे तक पहुंचना था लेकिन महिलाएं यहां एक्ट्रेस का इंतजार करती रह गईं और इससे नाराज हुईं महिलाओं ने स्टेज पर चढ़कर जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पूर्व चेयरपर्सन अलका बत्रा ने तृप्ति के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना विरोध जताया, जिसके बाद देखते ही देखते कार्यक्रम में हंगामा मच गया।

इवेंट के लिए पेमेंट लेकर धोखा देने का आरोप
कार्यक्रम की चेयरपर्सन रघुश्री पोद्दार ने तृप्ति डिमरी और उनकी टीम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इवेंट के लिए पेमेंट लेकर उन्हें धोखा दिया है। रघुश्री ने ये भी कहा है कि तृप्ति की टीम ने उनकी जगह पर राजकुमार राव को लाने की बात की, जिससे महिलाओं को ऐसा लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। उनका कहना था कि तृप्ति डिमरी की ये हरकत बिल्कुल सही नहीं थी।

तृप्ति डिमरी की टीम से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
महिलाओं ने तृप्ति के खिलाफ अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। रघुश्री पोद्दार ने ये घोषणा की कि 'फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर अब तृप्ति डिमरी की सभी फिल्मों का बॉयकॉट करेगा। इस पूरे विवाद के बाद तृप्ति डिमरी की टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+