कौन है Sam Merchant? नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी के साथ उड़ रही डेटिंग की खबरें, फोटोज हुईं वायरल
Tripti Dimri: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म से अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के करियर में उछाल आया। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें नेशनल क्रश घोषित कर दिया। यहां तक कि फैंस ने उन्हें भाभी 2 का टैग दिया। जिसके बाद से उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग बढ़ गई है। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं।
खबर है कि तृप्ति डिमरी सैम मर्चेंट नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं। एनिमल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की। इस दौरान एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। इस फोटो में एक्ट्रेस सैम मर्चेंट के साथ पोज देती हुई नजर आईं। जिसके बाद हर तरफ चर्चा होने लगी कि एक्ट्रेस की लाइफ में अब सैम मर्चेंट की एंट्री हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट की ये रोमांटिक तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके बाद से लोगों ने सैम मर्चेंट के इंस्टाग्राम प्रोफाइल चेक करना शुरू किया। उनके हैंडल पर लगभग 249k फॉलोअर्स हैं। सैम को तृप्ति डिमरी के अलावा टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी भी फॉलो करते हैं। यानि की उनका बॉलीवुड इंडस्ट्री से खास कनेक्शन है।
सैम मर्चेंट के इंस्टाग्राम के बायो के मुताबिक, वह इस वक्त गोवा में 'वॉटर बीच लाउंज एंड ग्रील' नाम से अपना खुद का क्लब और होटल चलाते हैं। वह मॉडल भी रह चुके हैं और साल 2002 में ग्लैडरैग्स मैनहंट प्रतियोगिता का खिताब जीता था। इसके अलावा सैम कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं।
बता दें कि, फिल्म एनिमल को मिली सफलता के बाद तृप्ति डिमरी की तगड़ी फैन फॉलोइंग हो गई। इंस्टाग्राम पर फिलहाल उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। अब जल्द ही विक्की कौशल के साथ अपनी अगली फिल्म मेरे मेहबूब मेरे सनम में नजर आएंगी। खबर है कि ये फिल्म अगले साल फरवरी 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications