एक्ट्रेस आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह के मामले पर लगी रोक, केरल हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली, 08 जून। केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री व मॉडल आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह के मामले की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। यह आदेश आने से पहले कोर्ट में केंद्र की ओर से देशद्रोह कानून की वैधता की जांच किए जाने की बात कहने पर सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए देशद्रोह के मामलों में सभी परीक्षणों पर रोक लगा दी थी।

आयशा ने केंद्र पर लगाए थे ये आरोप
लक्षद्वीप की रहने वाली अभिनेत्री, मॉडल व निर्देशक आयशा सुल्ताना पर कवरत्ती पुलिस ने देशद्रोह और गलत भाषा का उपयोग करने का मामला दर्ज किया था। उनके खिलाफ ये याचिका लक्ष्यद्वीप इकाई के भाजपा अध्यक्ष अब्दुल खादर ने दर्ज करवाई थी। उनके अनुसार सुल्ताना ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए ये बयान दिया कि केंद्र सरकार लक्ष्यद्वीप समूह के लोगों पर कोविड-19 का उपयोग 'जैव-हथियार' के रूप में कर रही है।

आयशा के मामले में आगे की कार्रवाई पर रोक
सुप्रीम कोर्ट की ओर से देशद्रोह के सभी मामलों में कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के बाद बुधवार को केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री और मॉडल आयशा सुल्ताना के खिलाफ देशद्रोह मामले में कार्यवाही पर रोक लगा दी। इसके बाद अब उच्च न्यायालय के आदेश के साथ कवरत्ती पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में आगे कोई जांच नहीं की जाएगी।

ये है मामला
भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर हाजी की शिकायत पर कवारत्ती पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसमें यह कहा गया था कि सुल्ताना ने एक मलयालम टीवी चैनल पर एक बहस के दौरान केंद्र सरकार पर ये आरोप लगाए कि लक्षद्वीप में कोविड प्रोटोकॉल में ढील देकर एक 'जैव हथियार' का इस्तेमाल किया था।शिकायतकर्ता अब्दुल खादर हाजी ने आरोप लगाया था कि लोगों में नफरत भड़काने के लिए यह बयान दिया गया। बाद में एक्ट्रेस सुल्ताना ने अपना बयान वापस ले लिया और माफी मांगी।

इमर्जिंग एक्ट्रेस हैं आयशा
आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप की रहने वाली अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता-निर्देशक हैं। 37 साल की आयशा को उभरती फिल्म निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। हाल ही में गैसवर्क्स, लंदन प्रदर्शनी में अपनी क्यूरेटोरियल रिसर्च रेजीडेंसी पूरी की है। ये फिल्ममेकर बिट्रो आर्ट्स ट्रस्ट का भी हिस्सा है। साल 2014 में उन्हें समदानी कला पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications