EXCLUSIVE: 'वो पूरी ट्रांस कम्यूनिटी से माफी मांगे', अभिषेक को लेकर ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Shubhi Sharma talks about Abhishek: इन दिनों एक ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा जबरदस्त सुर्खियों में हैं। शुभि ने इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे अभिषेक कुमार को लेकर काफी कुछ कहा है। शुभि पर आरोप भी हैं कि वे पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

'वनइंडिया हिंदी' से खास बातचीत में शुभी ने खुदपर लगे सभी आरोपों से साफतौर पर इंकार किया है। शुभी बताती हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्हें अभिषेक से किसी भी तरह की कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। मगर वे बस अभिषेक की एक बात से खफा जरूर हैं।

Shubhi Sharma

किस बात से नाराज हैं शुभी?
शुभी बताती हैं कि वे अभिषेक पर आरोप नहीं मढ़ रही हैं बस वे इस बात से नाराज हैं कि उनकी ट्रांस कम्यूनिटी का एक तरह से मजाक बना है। शुभी ने इस पूरे मामले के बारे में बात की, जिसपर बवाल मचा हुआ है।

शुभी बताती हैं कि मैं अभिषेक की बहुत बड़ी फैन हूं। वो मेरे भाई के जैसे हैं। जब अभिषेक बिग बॉस से बाहर आए थे तो मैंने उन्हें एक मैसेज डाला था कि अभिषेक यू आर द बेस्ट। आप दुनिया की नजरों में विनर हो। मगर अभिषेक ने मेरे मैसेज का जवाब देना तो दूर, एक बार देखना भी जरूरी नहीं समझा।

क्या है पूरा मामला?
शुभी बताती हैं कि जब अभिषेक बिग बॉस में थे और उनके खिलाफ सारी चीजें जा रही थीं तो उनकी पीआर टीम ने मुझसे संपर्क किया। मैं हमेशा से ही अभिषेक की फैन रही हूं। ऐसे में ने भी उनके लिए इंटरव्यू दे दिये। मैंने उनके लिए काफी कुछ कहा। उन्हें सपोर्ट किया। लोगों ने सवाल तक उठाए कि आखिर एक ट्रांस क्यों अभिषेक का इतना साथ दे रही है।

अभिषेक से क्यों खफा हैं शुभी?
मगर अभिषेक जब शो से बाहर आए तो उन्होंने एक बार भी मुझसे बात करना जरूरी नहीं समझा। तब तक उन्हें फेम मिल चुका था। ऐसा तो नहीं होता कि आपको याद ही ना हो कि आपने किससे क्या कहा था। मगर अभिषेक ने मेरे मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया।

'मेरी पूरी ट्रांस कम्यूनिटी ने...'
शुभी ने आगे कहा कि उनका साथ सिर्फ मैंने नहीं बल्कि मेरी पूरी ट्रांस कम्यूनिटी ने दिया है। मगर एक बार भी उन्होंने इस बात का अहसान नहीं माना। इसके बाद शुभी कहती हैं कि मुझे अभिषेक से क्या फेम चाहिए होगा। अगर मुझे फेम ही चाहिए होता तो इंडस्ट्री में और भी कई सारे लोग हैं।

'मुझे कोई फेम नहीं चाहिए'
अभिषेक इतना बड़ा स्टार भी नहीं कि मुझे उससे फेम चाहिए होगा। मेरी बस ये इच्छा थी कि बाहर आकर अभिषेक मेरी ट्रांस कम्यूनिटी संग फोटोज क्लिक करेंगे। रुबिना दिलैक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हमारे लिए इतना कुछ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+