Toxic Run Time Update: 'धुरंधर 2' को जबरदस्त टक्कर देगी 'टॉक्सिक', इतने घंटे लंबी होगी फिल्म
Toxic Run Time Update: साल 2026 का मार्च का महीना या कहें कि होली फीकी रह रही है। ऐसा कई सालों बाद हो रहा है। लेकिन 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश होने जा रहा है। साउथ सुपरस्टार Yash की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' आ रही है। इन दोनों फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह भी बना हुआ है। दोनों फिल्में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीज़र को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

तीन घंटे से ज्यादा लंबी हो सकती है फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'टॉक्सिक' का रनटाइम लगभग 3 घंटे 20 मिनट यानी करीब 200 मिनट हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो यह हाल के समय की सबसे लंबी एक्शन फिल्मों में से एक होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और इमोशनल सीन्स शामिल हैं, इसलिए इसकी लंबाई ज्यादा रखी गई है। मेकर्स का मानना है कि कहानी इतनी दमदार है कि दर्शक पूरे समय फिल्म से जुड़े रहेंगे।
लंबी फिल्मों का बदलता ट्रेंड
पहले माना जाता था कि ज्यादा लंबी फिल्में दर्शकों को बोर कर सकती हैं। लेकिन हाल के सालों में यह सोच बदली है। Animal जैसी फिल्मों ने साबित किया है कि अगर कंटेंट मजबूत हो, तो दर्शक लंबी फिल्में भी पसंद करते हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए 'टॉक्सिक' का रनटाइम लंबा रखा गया है।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला
'टॉक्सिक' की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। खबर है कि इसकी टक्कर Dhurandhar: The Revenge से होगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। ट्रेड एक्सपर्ट्स इस मुकाबले को 2026 का बड़ा 'महाक्लैश' मान रहे हैं।
क्या दर्शक देंगे साथ?
अब सबकी नजर इस बात पर है कि लंबा रनटाइम दर्शकों को कितना पसंद आता है। अगर कहानी और एक्शन उम्मीद के मुताबिक रहा, तो 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। फिलहाल, फैंस को फिल्म के ट्रेलर और आधिकारिक रनटाइम घोषणा का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications