MI 8 Opening Day Prediction: पहले ही दिन गर्दा उड़ाएगी टॉम क्रूज की फिल्म, जानिए कलेक्शन
Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Day 1: टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 17 मई को रिलीज हो गई है। ये फिल्म अमेरिका से 6 दिन पहले रिलीज हुई है। वहां 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' 23 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार दुनियाभर के दर्शकों को था। साथ ही फिल्म का इंतजार सिनेमाघरों के मालिक भी कर रहे थे। उसकी वजह ये है कि कोविड के बाद से दर्शकों ने सिनेमाघर जाना कम कर दिया है। टॉम की इस फिल्म फ्रैंचाइज का सातवां पार्ट 2023 जुलाई में रिलीज हुआ था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर खूब कमाई की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 120 करोड़ रुपये कमाए थे। जिससे कई सिनेमाघर फिर से उठ खड़े हुए थे।
ऐसी ही उम्मीद 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' से की जा रही है। फिल्म की ओपनिंग डे प्रिडिक्शन की बात करें तो ये 16 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, दोपहर 4 बजे तक इस फिल्म ने 8.14 करोड़ रुपये (sacnilk.com के मुताबिक) की कमाई कर ली है। हालांकि ये आंकड़ा पक्का नहीं है। इसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

इस बार ईथन हंट का मुकाबला AI से होने जा रहा है। पिछले पार्ट में कहानी जहां खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होती है। AI दुनियाभर के डिजिटल सिस्टम को खत्म कर रहा है। इससे दुनिया को बचाने के लिए ईथन लड़ता है। यही मोटा माटी इस पार्ट की कहानी है। लेकिन इन सबके बीच टॉम हैरतअंगेज स्टंट भी करते नजर आएंगे। जो दर्शकों को एक खास एक्सपीरिएंस देता है। यही वजह भी है कि टॉम की फिल्मों को भारतीय दर्शक भी पसंद करते हैं। इस बार फिल्म में टॉम क्रूज (Tom Cruise) के अलावा हैली एटवेल, विंग रहाम्स, साइमन पेग और एंजेला बैसेट जैसे एक्टर्स हैं। इसे क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस फ्रैंचाइज के चार पार्ट डायरेक्ट किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications