टॉम क्रूज की Mission Impossible 7 ने गाढ़े अपने झंडे, पहले ही दिन की ताबड़तोड़ कमाई
Mission Impossible 7 Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड के सुपरस्टार चॉम क्रूज इस समय अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। टॉम क्रूज की ये फिल्म गत 12 जुलाई 2023 (बुधवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम क्रूज की इस फिल्म को भारतीय दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई की है।
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अपने झंडे गाढ़ दिए हैं। क्रिस्टोफर मैकक्वेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म ब्लॉबस्टर साबित हो सकती है। फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7 पहले दिन भारत में करीब 10 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेगी लेकिन इस मूवी ने उम्मीदों से पार अपने ओपनिंग डे पर ही छप्पर फाड़ कमाई की है।

टॉम क्रूज की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' की कमाई ओपनिंग डे पर शानदार रही है। इसकी रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म ने पहले ही दिन सभी भाषाओं में भारत में 12.50 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि आज शाम तक इस आंकड़े में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि 'मिशन इम्पॉसिबल 7' 2डी, 4डीएक्स, आईमैक्स 2डी और आईस में रिलीज हुई है और इसे हिन्दी और इंग्लिश के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है।
टॉम क्रूज को लेकर क्रेजी हैं लोग
टॉम क्रूज की की फिल्मों को लेकर भारतीय फैंस में पहले भी दीवानगी देखी जा चुकी है। टॉम क्रूज की फिल्मों का इंडिया में एक अलह ही क्रेज है। यही कारण है कि इस फिल्म को शुक्रवार की जगह अचानक से बुधवार को रिलीज किया गया है। इसके बावजूद इस फिल्म ने इतनी धमाकेदार कमाई की है जितनी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों ने हाल के दिनों में वीकेंड पर भी नहीं की।
टॉम क्रूज की फिल्म की छप्पड़फाड़ एडवांस बुकिंग
फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' की एडवांस बुकिंग भी काफी जबरदस्त थी। ऐसे में फिल्म मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड पर धुआंधार परफॉर्म करेगी। लोगों की मानें तो ईथन हंट (टॉम क्रूज) ने लोगों पर अपना जादू चला दिया है। साथ ही इस बीच कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म भी उसे टक्कर देने के लिए मौजूद नहीं है। आपको बता दें कि अब आगामी 28 जुलाई 2023 को बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें अभी कुछ समय बाकी है। वहीं 'गदर 2' और 'ओह माय गॉड 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'मिशन इम्पॉसिबल 7' की कहानी
फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' में टॉम क्रूज के अलावा हेले एटवेल, रेबेका फर्गुसन, पॉम क्लेमेंटिफ, वैनेसा किर्बी, साइमन पेग, विंग रैम्स भी नजर आ रहे हैं। इस बार ईथन हंट के रोल में टॉम क्रूज खतरनाक हथियारों को गलत हाथ में जाने से बचाने के मिशन पर हैं। फिल्म में इस बार उनका सामना दुष्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई रॉग से होता है और इन्हीं से ईथन हंट को अपने हथियार बचाने हैं। टॉम क्रूज एक बार फिर से अपने जानलेवा स्टंट्स, एक्शन और ऐडवेंचर से लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications