TMKOC: 'असित मोदी ने मेरे साथ यौन संबंध नहीं बनाए लेकिन...', जेनिफर मिस्त्री ने खोला राज, कहा- माफी मांगेंगे

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बताया कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनका यौन शोषण नहीं किया था लेकिन मौखिक रूप से उन्हें काफी परेशान किया था।

asit modi

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और इसके प्रोड्यूसर असित मोदी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सीरियल में 'रोशन भाभी' का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी और दो अन्य लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई थी। एक बार फिर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने अपनी शिकायत मीडिया के सामने रखी है और कहा है कि उन्हें लेकर तरह-तरह के गॉसिप्स हो रहे हैं जो कि बिल्कुल गलत हैं।

जेनिफर ने कहा- असित मोदी ने यौन शोषण नहीं किया
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनका यौन शोषण नहीं किया था लेकिन मौखिक रूप से उन्हें काफी परेशान किया था। आपको बता दें हाल में ही जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने 15 साल बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने की घोषणा की और शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे।

'मैं सच के लिए कुछ भी करूंगी'
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा- मैंने असित कुमार मोदी, प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ गत 4 अप्रैल 2023 को ड्राफ्ट भेजा था। मैं सिर्फ अपना पैसा नहीं मांग रही बल्कि सच के लिए अड़ी भी हूं। इन तीनों को मानना होगा कि जो उन्होंने किया वो बिल्कुल गलत किया।

'असित मोदी ने मुझे मौखिक रूप से परेशान किया'
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने आगे कहा- जब मैंने मीडिया के सामने आकर सच बताया तो इन्होंने मुझ पर प्रोफेशनल न होने के आरोप लगा दिया। मैं ये भी साफ कर दूं कि कुछ लोग फालतू की बातें कर रहे हैं कि असित जी ने मेरे साथ यौन संबंध बनाए, ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने मौखिक रूप से मुझे बहुत परेशान किया है। उन्होंने आगे- मैं हाथ जोड़ती हूं और कहना चाहती हूं कि बेमतलब की बातों को तूल न दें और किसी की भी गरिमा को ठेस न पहुंचाएं।

'मेरे खिलाफ लगाए गए झूठे आरोप'
जेनिफर ने बताया- अभी पुलिस स्टेशन में नोटिस पहुंच गया है। मैं अभी मुंबई में नहीं हूं। जैसे ही मैं मुंबई वापस लौटूंगू तब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अब देखना है कि वह मेरे खिलाफ क्या झूठे आरोप लगाते हैं। जेनिफर ने आगे कहा- मैंने एक एक शब्द सही बोला है। उन्हें ये मानना होगा कि उन्होंने मेरे साथ जो भी किया वो सरासर गलत था और उन्हें मुझसे हाथ जोड़कर माफी मांगनी होगी।

असित मोदी ने कहा था- हम लीगल एक्शन लेंगे
आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने आरोप लगाया था- असित मोदी ने उन्हें कई बार आपत्तिजनक मैसेज भेजे और शूटिंग सेट पर ऐसी बातें कहीं जिससे वह असहज हो गई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं होली वाले दिन सोहेल और जतिन ने उनके साथ सेट पर बुरा बर्ताव भी किया था। वहीं जेनिफर के आरोपों पर असित मोदी ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि वह लीगल एक्शन लेंगे क्योंकि उन्होंने किसी के साथ कोई गलत काम नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+