43 साल के कुंवारे TMC सांसद की ये है सुपरमॉडल गर्लफ्रेंड, Greater Noida से शुरू हुआ प्यार, क्यों नहीं की शादी?
TMC MP Dev and Rukmini Maitra Love Story: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक्टिव अभिनेता और TMC सांसद देव (दीपक अधिकारी) अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक शानदार प्रोड्यूसर और राजनेता भी हैं। देव की प्रोफेशन लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा होती रहती है।
ऐसी है TMC सांसद देव की पर्सनल लाइफ
आपको बता दें कि देव पहले बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस और टीएमसी के एमएलए और डायरेक्टर राज चक्रवर्ती की पत्नी शुभाश्री गांगुली के प्यार में पागल थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन बाद में ये रिश्ता खत्म हो गया।

कौन हैं देव की गर्लफ्रेंड रुक्मिणी मित्रा?
-शुभाश्री गांगुली से अलग होने के बाद देव ने एक्ट्रेस-मॉडल रुक्मिणी मित्रा को डेटिंग करना शुरू किया। जानकारी के अनुसार रुक्मिणी मित्रा एक सफल सुपरमॉडल होने के साथ-साथ जानी-मानी अभिनेत्री भी हैं। मॉडलिंग, फिल्मों और विज्ञापनों के जरिए रुक्मिणी ने अपनी अलग पहचान बनाई है और उनकी कमाई भी करोड़ों में बताई जाती है।
-कोलकाता में जन्मीं रुक्मिणी मित्रा ने कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि उन्होंने 13 साल की उम्र से रैंप वॉक और फोटोशूट की दुनिया में कदम रख दिया था। समय के साथ वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का चेहरा बनीं और फैशन इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई।
बांग्ला फिल्मों से एक्टिंग करियर की शुरुआत
-रुक्मिणी मित्रा ने साल 2017 में बांग्ला फिल्म 'चैंप' (Chaamp) से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'कबीर', 'किशमिश', 'किडनैप' जैसी फिल्मों में देव के साथ ही काम किया और दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुईं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और कॉन्फिडेंस ने उन्हें बांग्ला सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।
-रुक्मिणी मित्रा ने हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा। वह साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'सनक' में बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म 'क्रैक' के एक आइटम सॉन्ग में भी देखा गया था जिससे उन्हें पैन-इंडिया पहचान मिली।
करोड़ों में कमाई करती हैं रुक्मिणी मित्रा
मॉडलिंग करियर में रुक्मिणी मित्रा ने रिलायंस, लैक्मे, वोडाफोन, टाइटन, टाटा टी, राडो, एले, हार्पर बाजार, फेमिना, पीसी चंद्रा ज्वैलर्स, भीमा, सेनको गोल्ड, स्पेंसर, आईटीसी, लक्स, इमामी जैसे कई बड़े नामों के साथ काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए के आसपास है।
देव और रुक्मिणी मित्रा की लव स्टोरी
-रुक्मिणी मित्रा एक्टर देव को 17 साल की उम्र से जानती हैं। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। दरअसल एक्ट्रेस रुक्मिणी मित्रा का परिवार ग्रेटर नोएडा में ही रहता है।
-रुक्मिणी मित्रा ने साल 2017 में देव की फिल्म 'चैंप' (Chaamp) से बांग्ला सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने देव के साथ 'कबीर', 'किशमिश', 'किडनैप' जैसी कई फिल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर किया।
-देव और रुक्मिणी ने अपने रिश्ते को कभी छिपाया नहीं है। वह अक्सर छुट्टियों पर जाते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। रुक्मिणी ने बताया है कि देव एक सुलझे हुए इंसान हैं और वह सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।
-देव और रुक्मिणी, दोनों साथ में बहुत खुश हैं लेकिन वह दोनों फिलहाल काम में व्यस्त हैं और शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। हाल ही में दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ी थीं लेकिन वह अक्सर साथ देखे जाते हैं, जो इन अफवाहों को खारिज करता है।
-देव और रुक्मिणी मित्रा न केवल व्यक्तिगत रूप से बल्कि देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स के बैनर तले भी साथ काम करते हैं और बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं।
ग्लैमर और समझदारी का संतुलित उदाहरण
रुक्मिणी मित्रा का सफर ये दिखाता है कि मॉडलिंग से फिल्मों तक का रास्ता मेहनत और निरंतरता से तय किया जा सकता है। वहीं देव के साथ उनका रिश्ता ग्लैमर और समझदारी का संतुलित उदाहरण माना जाता है, जहां निजी और पेशेवर दोनों मोर्चों पर तालमेल नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications