राजकुमार हिरानी से 'मुन्ना भाई 3' बनाने के लिए कह-कहकर थक चुका हूं- संजय दत्त
मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म को बने आज पूरे 18 साल हो गए। इस मौके पर संजय दत्त ने कहा कि वह चाहते हैं कि फिल्म का अगला भाग बने पर...
मुंबई, 20 दिसंबर। यदि हम संजय दत्त की टॉप फिल्मों की बात करें तो साल 2003 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस इस लिस्ट में टॉप पर आती है। राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट की गई इस कॉमेडी ड्रामा में संजू बाबा के अलावा अरशद वारसी, ग्रेसी सिंह, बोमन ईरानी और सुनील दत्त मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को रिलीज हुए आज 18 साल हो गए है, लेकिन आज भी इस फिल्म को देखना एक शानदार अनुभव देता है। फिल्म में संजय दत्त के किरदार को खूब सराहा गया था। 19 दिसंबर को इस फिल्म को पूरे 18 साल हो गए।

संजय दत्त को बेसब्री से है फिल्म के अगले भाग का इंतजार
संजय दत्त और इस फिल्म के चाहने वाले बेसब्री से फिल्म के अगले भाग का इंतजार
कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं खुद संजू बाबा भी चाहते हैं कि इस फिल्म का तीसरा भाग बने। हाल ही में नागपुर के ईश्वर देशमुख कॉलेज में खसदार सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए अभिनेता ने यह बात कही। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि वह राजकुमार हिरानी से कह-कहकर थक चुके हैं कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट बनाएं।

आप ही राजकुमार हिरानी पर दबाव बानाएं
उन्होंने नागपुर वासियों से राजकुमार हिरानी को फिल्म बनाने के लिए दबाव डालने को कहा। उन्होंने कहा कि मैंने राजकुमार हिरानी से कई बार कहा है कि वे इस फिल्म का तीसरा पार्ट बनाएं। क्योंकि राजकुमार नागपुर से ही हैं इसलिये मैं आप लोगों से कहता हूं कि उन पर इस फिल्म को बनाने के लिए दबाव बनाएं।

तो क्या बनेगी मुन्ना भाई 3
बता दें कि फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। लगे रहो मुन्ना भाई इस सीरीज की दूसरी फिल्म थी, वह भी काफी हिट रही। बता दें कि राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुन्ना भाई 3 का प्रोडक्शन 2020 के अंत में शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications