'Tiku Weds Sheru': नवाजुद्दीन से 27 साल छोटी हैं उनकी हिरोइन अवनीत, कंगना को मिली चेतावनी

'Tiku Weds Sheru': नवाजुद्दीन से 27 साल छोटी हैं उनकी हिरोइन अवनीत, कंगना को मिली चेतावनी

नई दिल्‍ली, 11 फरवरी। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के प्रोडक्‍टशन हाउस पमणिकर्णिका फिल्म्स में बनी टीकू वेड्स शेरू बन कर तैयार हो चुकी है। कंगना लगातार इस फिल्‍म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म के सेट और कई बिहाइंड द सीन की फोटो शेयर कंगना रनौत पहले शेयर कर चुकी हैं। इन फोटो में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर भी नजर आए। इस फिल्‍म की खास बात ये है कि फिल्‍म के हीरो नवाजुद्दीन सिद्धकी और उनकी हिरोइन अवनीत कौर की उम्र में 27 साल का अंतर है। कंगना रनौत ने खुलासा किया कि इसके कारण उन्‍हें चेतावनी मिली।

नवाजुद्दीन से 27 साल छोटी हैं उनकी हिरोइन अवनीत

नवाजुद्दीन से 27 साल छोटी हैं उनकी हिरोइन अवनीत

बता दें 'टीकू वेड्स शेरू' की एक्‍ट्रेस अवनीत कौर इस फिल्‍म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। वो इससे पहले अलादीन-नाम तो सुना होगा' में राजकुमारी यास्मीन की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। टीकू वेड्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी शेरू के किरदार में नजर आएंगे और अवनीत ने टीकू का रोल निभाया है जो कि रियल लाइफ में एक्‍टर से 27 साल छोटी हैं।

कंगना रनौत ने 27 साल की उम्र के अंतर को सही ठहराया

कंगना रनौत ने 27 साल की उम्र के अंतर को सही ठहराया

टीकू वेड्स शेरू में दोनों एक दूसरे के अपोजिट नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के बीच 27 साल की उम्र के अंतर को सही ठहराया है। कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के बीच उम्र के बड़े अंतर पर बात करते हुए कहा उनकी उम्र में 27 साल का अंतर है - नवाजुद्दीन 47 साल के हैं, अवनीत 20 साल के हैं। दोनों में 27 साल का अंतर है इसलिए उन्हें उनकी इस जोड़ी बनाने के खिलाफ चेतावनी दी गई थी।

दोनों को साथ कास्ट करने के खिलाफ चेतावनी मिली

दोनों को साथ कास्ट करने के खिलाफ चेतावनी मिली

कंगना ने कहा कि उन्हें नवाजुद्दीन और अवनीत की जोड़ी के खिलाफ चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्हें लगा कि यह कहानी के अनुकूल है। सभी ने मुझे उन्हें एक साथ कास्ट करने के खिलाफ चेतावनी दी लेकिन चाहे जो भी उम्र का अंतर है या जो भी है, ये मेरी कहानी को सूट करता है

नवाजुद्दीन के साथ अवनीत की जोड़ी बहुत बड़ी हिट रहेगी

नवाजुद्दीन के साथ अवनीत की जोड़ी बहुत बड़ी हिट रहेगी

तनु वेड्स मनु और इसके सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में आर माधवन के साथ अपनी जोड़ी का उदाहरण देते हुए, कंगना ने कहा कि उनके कैरेक्‍टर के जुड़ाव ने आपस की केमिस्ट्री को मजबूत किया था। "तो यह मेरा विश्वास था कि अवनीत इस फिल्म के लिए सही च्‍वाइस हैं। नवाज सर के साथ, उसकी जोड़ी बहुत बड़ी हिट रहेगी, ये मेरी फीलिंग है। लेकिन देखते हैं, बाकी तो आप लोगों के हाथ में है।

कंगना की पहली प्रोडक्शन वेंचर है

कंगना की पहली प्रोडक्शन वेंचर है

अवनीत, जो चंद्र नंदिनी और अलादीन - नाम तो सुना होगा जैसे टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं। टीकू वेड्स शेरू के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। यह फिल्म उनके बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले कंगना की पहली प्रोडक्शन वेंचर है। डार्क कॉमेडी के रूप में चर्चित टीकू वेड्स शेरू, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रियलिटी शो लॉक अप को कंगना कर रही होस्‍ट

रियलिटी शो लॉक अप को कंगना कर रही होस्‍ट

कंगना के करियन की बात करें तो वो रियलिटी शो लॉक अप के साथ एक होस्‍ट के रूप में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसमें 16 सेलिब्रिटी प्रतियोगियों को जेल में बंद कर दिया जाएगा। एकता कपूर द्वारा निर्मित यह सीरीज 28 फरवरी को ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+