Tiger 3: 'रेडी हो जाओ टाइगर आ रहा है', ट्रेलर से पहले ही सलमान खान ने फैंस को दिया ये बड़ा सरप्राइज

Tiger 3 New Poster: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। सलमान खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनकी इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि 5 दिन बाद यानी आगामी 16 अक्टूबर 2023 को फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। वहीं भाईजान ने अपने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाते हुए इस फिल्म का एक नया पोस्टर आज रिलीज किया है। 'टाइगर 3' के इस धांसू पोस्टर में सलमान खान का इंटेंस लुक नजर आ रहा है। ऐसे में फैंस इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

'टाइगर 3' का नया धांसू पोस्टर
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में भाईजान का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। सलमान खान इस नए पोस्टर में अपने घुटने के बल जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने हाथ में बंदूक ले रखी है। पोस्टर में सलमान खान ने ब्लैक पैंट के साथ जैकेट पहन रखी है। साथ ही भाईजान ने अपना सिग्नेचर चेकर्ड वाइट एंड ब्लैक स्कॉर्फ भी ले रखा है जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे हैं।

tiger 3

16 अक्टूबर को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
आपको बता दें कि फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान एक बार फिर से रॉ एजेंट टाइगर उर्फ ​​अविनाश सिंह राठौड़ के रोल में नजर आएंगे। खबर है कि 'टाइगर 3' का ट्रेलर आगामी 16 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगा। वहीं पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है- टाइगर आ रहा है...16 अक्टूबर...'टाइगर 3' के ट्रेलर के लिए रेडी हो जाओ! सिर्फ 5 दिन बचे हैं। 'टाइगर 3' इस दिवाली सिनेमाघरों में आ रही है। ये हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

10 नवंबर 2023 को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'टाइगर 3' के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। वहीं इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। ये फिल्म आगामी 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+