Koffee With Karan: आखिर अब तक शो में तीनों खान क्यों नहीं आए एकसाथ? करण जौहर ने खोला ये राज

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का 7वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार शो में क्या तीनों खान एकसाथ नजर आने वाले हैं या फिर नहीं इसका खुलासा खुद करण जौहर ने किया है।

मुंबई, 6 जुलाई: करण जौहर के शो कॉफी विद करण इंतजार आखिरकार अब खत्म होने वाला है। ये शो 7 जुलाई से शुरू होने वाला है। लेकिन शो के शुरू होने से पहले कईं फैंस को ये उम्मीद है कि इस बार तीनों खान एकसाथ नजर आ सकते हैं। लेकिन क्या सच में इस बार तीनों खान एकसाथ नजर आएंगे या फिर फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। इसको लेकर खुद करण जौहर ने बड़ा खुलासा किया है।

क्या कॉफी विद करण में नजर आएंगे तीनों खान?

क्या कॉफी विद करण में नजर आएंगे तीनों खान?

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का 7वां सीजन 7 जुलाई से शुरू होने वाला है। शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन के लिए कईं फैंस ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार तीनों खान यानी आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एकसाथ मंच पर दिखाई देंगे। लेकिन अफसोस ये ख्वाइश फैंस की इस बार भी अधूरी रहने वाली है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं चलिए आपको बताते हैं।

करण जौहर ने किया खुलासा

करण जौहर ने किया खुलासा

दरअसल, करण जौहर के शो में जब भी कोई सेलिब्रिटी आता है वह अपने बयानों के कारण ट्रोल हो जाता है। ऐसे में अब तीनों खान को एकसाथ शो में लाना करण जौहर के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है। लेकिन अब करण जौहर ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस बार तीनों खान शो में नहीं नजर आएंगे। उनके मुताबिक, उनमें इतनी हिम्मत नहीं कि वो तीनों खान्स को अपने शो कॉफी विद करण में बुला सकें।

'मैं उन्हें पार्टी के लिए बुला सकता हूं लेकिन..'

'मैं उन्हें पार्टी के लिए बुला सकता हूं लेकिन..'

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि, 'तीनों खान्स इस सीजन मेरे शो पर नहीं आ रहे हैं। मेरे पास उन्हें शो में लाने की ताकत नहीं है। मैं उन्हें पार्टी के लिए बुला सकता हूं लेकिन अपने शो के लिए नहीं। मैं तीनों में से दो खान्स को भी मैनेज नहीं कर सकता हूं'। करण जौहर के इस बयान से अब फैंस की उम्मीदें टूट गई हैं। अब तीनों खान को साथ देखने के लिए लगता है फैंस की ये बस एक ख्वाइश ही रह जाएगी।

कॉफी विद करण का रिलीज हुआ प्रोमो वीडियो

करण जौहर के शो कॉफी विद करण का प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ था। जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह बतौर गेस्ट होंगे। इस दौरान आलिया भट्ट रणबीर कपूर संग अपनी पहली सुहागरात को लेकर कईं बड़े खुलासे करती हैं। इसके अलावा करण जौहर ने उनकी जिंदगी से जुड़े उनसे कईं पर्सनल सवाल भी पूछे। इस दौरान रणवीर सिंह उनके साथ मस्ती करते हुए नजर आए। फिलहाल ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ये सितारे शो में आएंगे नजर

ये सितारे शो में आएंगे नजर

करण जौहर के इस शो के अब तक 6 सीजन काफी हिट रहे। लेकिन इस बार 7वां सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है। शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा शो में कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, समांथा, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, कृति सैनन नजर आएंगे। वहीं बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने इस शो में आने से साफ इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+