इस देश से भेजा गया था सलमान खान-गिप्पी ग्रेवाल को धमकी भरा पोस्ट, पुलिस को मिला बड़ा सबूत
Salman Khan and Lawrence Bishnoi: इस समय बॉलीवुडएक्टर सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 की सफलता के साथ साथ जान से मारने की धमकी भरे फेसबुक पोस्ट को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एक और धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने गत 28 नवंबर 2023 को सलमान खान को दी गई सुरक्षा की समीक्षा की है। साथ ही सलमान खान और उनके परिवार को और ज्यादा सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले बंगले पर गोलीबारी हुई है और इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ही ली है।
सलमान खान की बढ़ाई गी सुरक्षा
गिप्पी ग्रेवाल के साथ साथ सलमान खान को भी एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को अब पता चला है कि ये धमकी भरा फेसबुक पोस्ट कहां से आया था। आपको बता दें कि इस धमकी के बाद एक बार फिर से सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी के बाद से ही भाईजान को मुंबई पुलिस द्वारा वाई-प्लस सुरक्षा दी जा रही है।

यूरोप से भेजा गया था धमकी भरा पोस्ट
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने ट्रेस कर लिया है कि आखिर ये पोस्ट भेजने वाले आरोपियों की लोकेशन क्या थी। गिप्पी ग्रेवाल के घर फायरिंग के बाद फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने अकाउंट से धमकी दी गई थी। खबर है कि ये सोशल मीडिया पोस्ट यूरोपियन देश के जरिए जनरेट किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान और गिप्पी ग्रेवाल को ये धमकी भरा पोस्ट यूरोप के किसी देश से भेजा गया था। मुंबई पुलिस को शक है कि ये आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। हालांकि इससे ज्यादा जानकारी फिलहाल पुलिस ने मीडिया को नहीं दी है।
'तुम्हे कोई नहीं बचा सकता सलमान'
जानकारी के अनुसार उस फेसबुक पोस्ट में लिखा गया था- तुम सलमान खान को भाई मानते हो, लेकिन अब समय आ गया है कि आपका 'भाई' आए और आपको बचाए। ये मैसेज सलमान खान के लिए भी है। इस भ्रम में न रहें कि दाऊद बचाएगा तुम्हे। तुम्हे कोई नहीं बचा सकता सलमान।
'मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती'
लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था- सिद्धू मूसेवाला की मौत पर तुम्हारे ड्रॉमैटिक रिएक्शन पर किसी का ध्यान नहीं गया। हम सभी जानते हैं कि वह किस तरह का व्यक्ति था और उसके आपराधिक संबंध कैसे थे। तुम अब हमारे रडार पर आ गए हो। इसे फिल्म का एक ट्रेलर समझो। पूरी फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। जिस देश में चाहो भाग जाओ, लेकिन याद रखो, मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। यह बिन बुलाए आती है।












Click it and Unblock the Notifications