'तुम्हारे बिना ये मेरी आखिरी दिवाली', जेल में बंद सुकेश ने Ex गर्लफ्रेंड जैकलीन को लिखा लेटर
दिल्ली में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज के नाम एक और लेटर लिखा हुआ है। जेल में बंद सुकेश ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को दीवाली की बधाई दी है। साथ ही वापसी का हिंट भी सुकेश ने दिया है। सुकेश ने इस लेटर में रामायण का जिक्र करते हुए इसे अपनी लव स्टोरी से कंपेयर किया है।
दरअसल सुकेश ने जैकलीन को पैगाम भेजकर दीवाली विश किया है। सुकेश ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हमारी लव स्टोरी किसी भी एंगल से रामायण से कम नहीं है। जैसे भगवान राम अपनी सीता के साथ वनवास से लौटे थे, मैं भी इसी भावना के साथ जेल से बाहर आने वाला हूं।

सुकेश ने कहा कि उनका मकसद जैकलीन के साथ फिर से मिलना और एक साथ इस खूबसूरत त्योहार को मनाना है। उन्होंने लिखा कि मेरे घर वापसी का समय लगभग आ गया है। मैं अब तक तुम्हारे साथ रहने का इंतजार कर रहा हूं। यहां लंका में तुम्हारे बिना ये मेरी आखिरी दीवाली होगी।
लेटर में उन्होंने आगे लिखा कि दुनिया भले ही मेरे बारे में कुछ भी सोच सकती है। मगर हमारे बीच में जो है, वो सिर्फ हम ही समझ सकते हैं सुकेश के इस मैसेज के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।
बताते चलें कि जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में अपने म्यूजिक वीडियो स्टॉर्मराइडर में काम किया था और आने वाले समय में वे हाउसफुल 5 में नजर आ रही हैं। सुकेश ने जो चिट्ठी एक्ट्रेस को भेजी है, उसने चर्चा के बाजार को गर्म कर दिया है। सुकेश के इस लेटर ने जैकलीन ही नहीं बल्कि हर किसी को हैरान करके रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications