20 साल की उम्र में बिहार का नाम रोशन कर रही यह बोल्ड बिहारी बाला, इस इंसान ने एक झटके में बदल दी किस्मत
Vidhi Yadav Success Story: बिहार के युवाओं के प्रतिभा का डंका हर क्षेत्र में बजता रहा है। वहीं अब सितारों की दुनिया (बॉलीवुड इंडस्ट्री) में भी बिहारी कमाल कर रहे हैं। एक शब्दों में कहें तो बेटों की तरह बेटियां भी प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। कई तो रातोरात स्टार बन चुकी हैं।
सोशल मीडिया के सहारे बिहार की कई बेटियों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसमें एक नाम विधि यादव का भी है। टिक-टॉक के ज़रिए अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने वाली विधि को उस वक्त झटका लगा, जब चीन के साथ भारत के संबंध खराब हुए। भारत सरकार ने टिक-टॉक बंद कर दिया।

विधि ने हार नहीं मानी और उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपनी बोल्ड अदाओं (रील्स और फोटो) के ज़रिए अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती चली गई। इसके बाद उनकी किस्मत ऐसी बदली कि उनकी सितारों की महफिल में एंट्री हुई।
बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों में शुमार की जाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने टीवी सीरियल में विधि यादव को लीड रोल दिया। दरअसल अपनी बोल्ड अदाओं से विधि काफी वायरल हुई और सुर्खियों में आ गईं। इसके बाद एकता कपूर ने विधि के हुस्न और हुनर को पहचान दिलाने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट में ब्रेक दिया।
एकता कपूर के टीवी सीरियल 'मोलक्की' में 19 साल की उम्र में विधि यादव को लीड रोल प्ले करने का मौका मिला। इस टीवी शो में विधि यादव 'भूमि' का किरदार निभा रही थी। एक दुल्हन खरीदने के मुद्दे पर आधारित यह शो था। इस सीरियल में काम करने के बाद विधि को एक अलग पहचान मिली।
बिहार के नवादा जिले के छोटे से गांव रजौली से ताल्लुक रखने वाली विधि यादव अपनी कामयाबी का श्रेय मां दीपा यादव और पिता विपिन यादव को देती हैं। उनका कहना है कि मां और पिता के सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications