बप्पी लहरी के घर में हुआ तीसरे पोते का जन्‍म, परिवार वाले बोले- लौट आए हैं "बप्‍पी दा"

बप्‍पी लहरी के घर में खुशी का माहौल है। सूत्रों के अनुसार बप्‍पी लहरी के तीसरे पोते का जन्‍म हुआ है।

Bappi Da

मशहूर बॉलीवुड सिंगर बप्‍पी लहरी के घर में खुशियों ने फिर दस्‍तक दी है। दिवंगत सिंगर बप्‍पी लहरी के बेटे बप्‍पा लहरी और उनकी पत्‍नी तनीषा मंंमी पापा बने हैं। सूत्रों के अनुसा बप्‍पा की पत्‍नी और बच्‍चा दोनों स्‍वस्‍थ्‍य हैं। बच्‍चे के जन्‍म से पहले बप्‍पा और उनकी पत्‍नी तनीषा ने नन्‍हें मेहमान के लिए खूब शॉपिंग की थी। टीओआई की खबर के अनुसार बच्‍चे के जन्‍म के बाद परिवार के सदस्‍य बोल रहे हें कि बप्‍पी दा वापस आ गए हैं।

बप्‍पी लहरी के बेटे को हुआ है दूसरा बेटा

बप्‍पा लहरी का ये दूसरा बेटा है जिसका नाम शिवाय रखा गया है। इसके अलावा बप्‍पी लहरी की बेटी रीमा को भी एक बेटा है जिसका नाम रागो है। लहरी परिवार में एक और नन्‍हा सदस्‍य जुड़ने के बाद बप्‍पी लहरी के तीन पोते हो गए हैं।

बप्‍पी लहरी के दोनों बच्‍चों ने संगीत को ही बनाया अपना प्रोफेशन

बप्पी दा के परिवार में उनकी पत्नी, बच्चे और नाती-पोते हैं। 1977 में चित्रानी से बप्‍पी लहरी ने शादी की थी। उनके बेटे बप्पा लहरी और बेटी रीमा लहरी हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बप्पा और रीमा दोनों ही संगीत जगत से जुड़े हुए हैं। रीमा एक गायिका हैं, वहीं बप्पा संगीत निर्देशक हैं।

1 साल पहले हुआ था महान गायक का निधन

महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का 15 फरवरी की सुबह 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। बॉलीवुड में पॉप गानों की शुरूआत करने वाले सिंगर बप्पी लहरी का लंबी बीमारी के कारण मुंबई के एक अस्पताल में निधन हुआ था उनकी मौत से पूरे परिवार और संगीत प्रेमियों को गहरा सदमा पहुंचा था।

इस बीमारी ने ले ली थी बप्‍पी लहरी की जान

गायक OSA- ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और फेफड़े के इन्‍फेेक्‍शन से पीड़ित थे। 2022 की शुरूआत में उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती किया गया था और वह 29 दिनों तक जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती रहे। उनके ठीक होने के बाद, उन्हें 15 फरवरी को छुट्टी दे दी गई, हालांकि, अगले दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।

बप्पी लहरी को 2021 में COVID-19 भी हुआ और लगभग एक साल तक OSA से पीड़ित थे। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे ठीक होकर चले गए लेकिन फरवरी में जब अस्‍पताल में भर्ती हुए तब वो दुनिया को अलविदा कर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+