They Call Him OG OTT Release: अब डिजीटल पर होगा बड़ा धमाका, कब और कहां देखें पवन कल्याण की 'ओजी'?
They Call Him OG OTT Release: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया है।
ओटीटी पर रिलीज हो रही है 'दे कॉल हिम ओजी'
सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तीन हफ्तों तक थिएटर्स में राज करने के बाद अब पवन कल्याण की इस फिल्म को फैंस घर बैठे देख सकेंगे।

ब्लॉकबस्टर साबित हुई है 'दे कॉल हिम ओजी'
-पवन कल्याण की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी', इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने रिलीज के महज 11 दिनों में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी रहा।
-फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने भी दमदार भूमिका निभाई है। खास बात ये है कि इमरान हाशमी इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आए हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
-फिलहाल फिल्म का थिएट्रिकल रन लगभग खत्म हो गया है, तो मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
-ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि एक जमाने में मुंबई में एक तूफान आया था और अब, वो लौट आया है। देखिए 'दे कॉल हिम ओजी', 23 अक्टूबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में।
-इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखते ही बन रही है। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि अब इंतजार खत्म हुआ, तो कुछ ने लिखा है कि 'ओजी' का बेसब्री से इंतजार था।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' एक हाई-ऑक्टेन गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें पवन कल्याण का रौबदार एक्शन और दमदार डायलॉग्स दर्शकों को खूब पसंद आया है। फिल्म के निर्देशन की बागडोर सुवालेश कुमार ने संभाली है, जबकि इसमें प्रियंका मोहन और अर्जुन दास भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
अब डिजिटल पर मचाएगी धमाल
थिएटर्स में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब नेटफ्लिक्स पर इसका आगाज होने जा रहा है। अगर आपने इसे सिनेमाघर में मिस कर दिया था, तो अब आगामी 23 अक्टूबर 2025 से अपने पसंदीदा लैंग्वेज में आप इसे घर बैठकर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications