Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट के लिए हो जाएं तैयार

December Release Films And Web Series: दिसंबर महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं।

December Release Films And Web Series: साल 2022 को खत्म होने में बस अब एक ही महीना बचा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए साल 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं थी। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं जिनमें बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स नजर आएं लेकिन इन्हें दर्शकों से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की जिनमें 'द कश्मीर फाइल्स', 'भूल भुलैया 2', 'ब्रह्मास्त्र', 'दृश्यम 2' और 'भेड़िया' का नाम शामिल है। वहीं साउथ की कई फिल्मों ने तो ब्लॉकबस्टर परफॉरमेंस दी जिनमें 'पुष्पा', 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'कांतारा' का नाम शामिल है। अब साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है और जाते-जाते हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक इसे दर्शकों के लिए यादगार बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। आपको बता दें कि दिसंबर के महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जो एंटरटेनमेंट से भरपूर होंगी। आइए जानते हैं साल के आखिरी महीने में आपको कैन कौन सी फिल्में और वेब सीरीज एंटरटेन करेंगी।

एन एक्शन हीरो

एन एक्शन हीरो

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' कल यानी 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ साथ जयदीप अहलावत और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के डायरेक्टर अनिरुद्ध अय्यर हैं। इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना एक्शन करते नजर आएंगे।

फ्रेडी

फ्रेडी

कल यानी 2 दिसंबर को बॉलुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' रिलीज होगी। हालांकि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए ही कार्तिक आर्यन ओटीटी पर अपना डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अलाया एफ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर शशांक घोष हैं।

मूविंग विद मलाइका

मूविंग विद मलाइका

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा अब ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। उनकी लाइफ पर बेस्ड वेब सीरीज 'मूविंग विद मलाइका' आगामी 5 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

सलाम वेंकी

सलाम वेंकी

एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपनी चुलबुली एक्टिंग का जादू चलाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल बिल्कुल तैयार हैं। काजोल और एक्टर विशाल जेठवा स्टारर फिल्म 'सलाम वेंकी' आगामी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रेवती ने किया है।

कैट

कैट

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा स्टारर वेब सीरीज 'कैट' आगामी 9 दिसंबर से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। ये एक एक्शन पैक्ड क्राइम थ्रिलर सीरीज है। फिल्म निर्माता बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्मित और निर्देशित वेब सीरीज 'कैट' पंजाब के रोमांस से परे है और एक भाई के प्यार और जासूसी की कहानी बताती है। जेली बीन एंटरटेनमेंट के सहयोग से और मूवी टनल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'कैट' पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज होगी।

गोविंदा नाम मेरा

गोविंदा नाम मेरा

फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आगामी 16 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में कॉमेडी से लेकर सस्पेंस तक को बड़े ही दमदार अंदाज में पेश किया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर शशांक खैतान हैं, जबकि करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं।

अवतारः द वे ऑफ वॉटर

अवतारः द वे ऑफ वॉटर

हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर'की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच बहुत दिनों से उत्सुकता बनी हुई थी। आपको बता दें कि करीब 1900 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म आगामी 16 दिसंबर को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर जैम्स कैमरॉन हैं।

सर्कस

सर्कस

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' आगामी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े नजर आएंगी। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में करीब 19 कलाकार एकसाथ नजर आने वाले हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+