2026 में ये 5 सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर पैसों का सैलाब लाएंगे, देखें लिस्ट

साल 2026 भारतीय सिनेमा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर इसके शुरुआती तीन महीने। लंबे समय से साउथ इंडियन फिल्मों से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बॉलीवुड को जिन फिल्मों से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं, वे हैं बड़े बजट और बड़े सितारों से सजे सीक्वल। इन फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम करने की कोशिश करेगा।

films sequel 2026

2025 के सीक्वल्स से मिले मिले-जुले नतीजे
पिछले साल 2025 में कई सीक्वल रिलीज़ हुए थे, लेकिन सभी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। जहां अजय देवगन की 'रेड 2' ने अच्छी कमाई की, वहीं 'बागी 4', 'मस्ती 4', 'सन ऑफ सरदार 2' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाईं। हालांकि 'हाउसफुल 5', 'दे दे प्यार दे 2' और 'जॉली एलएलबी 3' जैसी फिल्मों ने अपनी कहानी और मनोरंजन के दम पर दर्शकों का भरोसा जीता।

2026 से बड़ी उम्मीदें
2026 में आने वाले कुछ बड़े सीक्वल्स को लेकर ट्रेड और दर्शक दोनों को जबरदस्त उम्मीदें हैं। ये फिल्में न सिर्फ मजबूत ब्रांड वैल्यू के साथ आ रही हैं, बल्कि बड़े सितारों की मौजूदगी इन्हें और खास बना रही है।

1. बॉर्डर 2
23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होने जा रही 'बॉर्डर 2' साल की पहली बड़ी फिल्म मानी जा रही है। सनी देओल इस बार 'फतेह सिंह कलेर' के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। हाल ही में आए टीज़र को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिससे 1997 की 'बॉर्डर' जैसी सफलता की उम्मीद बढ़ गई है।

2. धुरंधर 2
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने पहले भाग में 27 दिनों में दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी। इस बार फिल्म का सीधा मुकाबला यश की 'टॉक्सिक' से होगा। हालांकि, सीक्वल में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे।

3. दृश्यम 3
अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी किस्त 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज़ होगी। इस बार अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है, जिनके लिए एक नया किरदार लिखा गया है। हालांकि, अगर मलयालम वर्जन पहले रिलीज़ होता है, तो इसका असर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पड़ सकता है।

4. वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग 'वेलकम टू द जंगल' भी 2026 में आने की उम्मीद है। पहले दोनों हिस्सों की लोकप्रियता को देखते हुए इस फिल्म से भी बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई सितारे नजर आएंगे।

5. कॉकटेल 2
2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल भी 2026 में रिलीज़ हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। अगस्त या अक्टूबर तक फिल्म के सिनेमाघरों में आने की संभा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+