Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डायरेक्टर्स के प्यार में बर्बाद हुआ इन 5 हीरोइनों का जीवन, किसी ने खोया करियर तो कोई हुआ गुमनाम

Bollywood Actresses Affairs With Directors: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं हाल ही में अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके फिल्मी करियर के बर्बाद होने के पीछ उनका अफेयर है जो कि पब्लिक हो गया था। आपको बता दें कि एक समय पर अमीषा पटेल और बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट एक दूसरे को डेट करते थे।

डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अमीषा पटेल ने कहा है कि शादीशुदा डायरेक्टर को डेट करने का उन्हें आज तक पछतावा है। आपको बता दें कि अमीषा पटेल के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई टॉप लेवल की एक्ट्रेसेस हैं जिनका नाम जब नाम किसी डायरेक्टर के साथ जुड़ा तो उनका सीधा असर उनके करियर पर पड़ा था। आइए जानते हैं ऐसी हीरोइनों के बारे में।

Affairs With Directors

वहीदा रहमान और गुरु दत्त
हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर गुरु दत्त ने बहुत ही कम समय में सफलता हासिल कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गीता दत्त के साथ शादी हो जाने के बाद भी गुरु दत्त का दिल एक्ट्रेस वहीदा रहमान पर आ गया था। इसका जिक्र विमल मित्र ने अपनी किताब बिछड़े सभी बारी बारी में किया है। किताब में लिखा गया है कि इस रिश्ते से वहीदा रहमान और गुरु दत्त दोनों को काफी परेशानी हुई थी। इस अफेयर से वहीदा रहमान का करियर भी काफी प्रभावित हुआ था।

सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट
एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप के खूब चर्चे थे। विक्रम भट्ट उस समय शादीशुदा थे। सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप की बात को खुद विक्रम भट्ट ने स्वीकार किया था। वहीं सुष्मिता सेन ने भी कहा था कि जब वह विक्रम भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थीं तब विक्रम का उनकी पत्नी के साथ डिवोर्स केस चल रहा था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन के करियर पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थी जिसके चलते दोनों अलग हो गए थे।

परिणीति चोपड़ा और मनीष शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और डायरेक्टर मनीष शर्मा पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कभी खुलासा नहीं किया। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक इंडस्ट्री में सब लोग इनके रिलेशन के बारे में जानते थे। कहा जाता है कि दोनों लिव इन में रहते थे लेकिन जब मनीष अपनी गर्लफ्रेंड परिणीति पर ज्यादा बंदिशे लगाने लगे थे तो वह भारत छोड़ विदेशों में अपना ज्यादा टाइम स्पेंड करने लगी थीं। ऐसे में परिणीति को फिल्में मिलना कम हो गई थीं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

जैकलीन फर्नांडीज और साजिद खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का नाम डायरेक्टर साजिद खान के साथ जोड़ा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की पहली मुलाकात जैकलीन की डेब्यू फिल्म 'अलादीन' के सेट पर हुई थी। लेकिन जल्द ही दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो गया था। कहा जाता है कि इस रिश्ते से जैकलीन के करियर पर काफी असर पड़ा था। उन्हें फिल्में मिलनी कम हो गई थीं।

उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा
90 के दशक की दमदार एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के रिलेशनशिप के भी खूब चर्चे थे। उर्मिला मातोंडकर ने राम गोपाल वर्मा के साथ कई फिल्मों में काम किया था। कहा जाता है कि दोनों लंबे समय तक लिव इन में रहे थे। वहीं राम गोपाल वर्मा उस समय शादीशुदा थे और उनकी पत्नी को जब ये सब पता चला था तो उनकी शादीशुदा जिंदगी में हंगामा मच गया था। इन सब से उर्मिला मातोंडकर की प्रोफेशनल लाइफ काफी प्रभावित हुई थी। कहते हैं कि उर्मिला इस रिश्ते की वजह से गुमनामी की जिंदगी जीने के करीब पहुंच गई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+