The Raja Saab Teaser: प्रभास की मोस्ट अवेटेड 'द राजा साब' का टीजर हुआ रिलीज, जानिए कैसा है?

The Raja Saab Teaser Review: 'सालार' के बाद भले ही प्रभास की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई हो। लेकिन वो अपनी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब 'द राजा साब' का टीजर सामने आ गया है। मेकर्स ने इसकी लॉन्चिंग के लिए एक ग्रैंड इवेंट की तैयारी की थी। वहीं, इसे लॉन्च किया गया है।

प्रभास के फैंस को इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का इंतजार रहता था। इसकी रिलीज को लेकर भी बड़ा संशय रहा। अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म अब 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

The Raja Saab Teaser Review

प्रभास की ये फिल्म हॉरर फैंटेसी है। इसका फ्रेम जंगल की बीच में एक घर से खुलता है। जहां थोड़ा भूतिया फील के साथ वाइस ओवर चलता है। फिर महलनुमा के घर आता है। जिसमें एक बूढे आदमी तस्वीर है। जिसमें दौलत से लेकर लग्जरी लाइफ भी दिखती है। एक बिल्ली नजर आती है, जो कंप्यूटर ग्राफिक्स से बनी हुई लगती है। इसके अलावा धीरे से प्रभास की एंट्री होती है। इस बार फिल्म की हिंदी डबिंग भी उन्होंने ही की है। जो थोड़ी अटपटी लगती है। फिल्म का पिक्चराइजेशन काफी तगड़ा है। इसका म्यूजिक थमन ने कंपोज किया है। जो टीजर के साथ बैठता है। राजा साब का टाइटल ट्रैक भी अच्छा है। संजय दत्त बूढ़े व्यक्ति के रोल में हैं। फिल्म का टीजर मेकर्स ने बढ़िया कटवाया है। जो अभी से फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना चुका है।

फिल्म में प्रभास के लव इंट्रेस्ट में मालविका मोहनन हैं। इसके अलावा रिद्धी कुमार, निधि कुमार और बोमन ईरानी भी अहम रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट अब 5 दिसंबर तय की गई है। फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है। मारुति अपनी लो बजट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने भयंकर बजट वाली फिल्म बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+