The Raja Saab Star Cast Fees: पता चल गई स्टारकास्ट की फीस, फिल्म की इस हीरोइन ने छापे इतने करोड़ रुपये
The Raja Saab Star Cast Fees: तेलुगु सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' इन दिनों अपने बजट और स्टार-कास्ट की भारी भरकम फीस को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म ग्रैंड बजट, टेक्निक और स्टार्स की मौजूदगी के कारण टॉलीवुड की सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट लगभग 400 से 450 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों की गिनती में शामिल करता है।

'द राजा साब' एक हॉरर, कॉमेडी, फैंटेसी और एक्शन से भरपूर फिल्म है। मेकर्स दर्शकों को एक नया और भव्य सिनेमाई अनुभव देने का दावा कर रहे हैं। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत सुपरस्टार प्रभास हैं, जिनकी वजह से यह प्रोजेक्ट शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास आमतौर पर एक फिल्म के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं, लेकिन 'द राजा साब' के लिए उन्होंने अपनी फीस में कटौती की है और करीब 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने इसलिए लिया ताकि फिल्म के सेट, वीएफएक्स और प्रोडक्शन क्वालिटी पर ज्यादा इनवेस्ट किया जा सके।
प्रभास के अलावा फिल्म में कई अन्य बड़े कलाकार भी शामिल हैं। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक अहम भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये फीस मिलने की चर्चा है। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर को करीब 1 करोड़ रुपये फीस दिया जा रहा है। मुख्य अभिनेत्री मालविका मोहनन, जो इस फिल्म से टॉलीवुड में कदम रख रही हैं, उन्हें लगभग 2 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं निधि अग्रवाल को 1 से 1.5 करोड़ रुपये और रिद्धि कुमार को करीब 3 करोड़ रुपये फीस दिए जाने की खबर है। मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम भी फिल्म का हिस्सा हैं और उन्हें लगभग 80 लाख रुपये मिल रहे हैं। हालांकि इन आंकड़ों की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications