The Raja Saab BO Collection Day 6: संकट में है प्रभास की 'द राजा साब', छठे दिन फिल्म ने छापे कितने पैसे?
The Raja Saab Box Office Collection Day 6: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं। शुरुआती धमाकेदार ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर मामूली उछाल देखने को मिला है। अब सवाल ये है कि क्या ये उछाल फिल्म को डूबने से बचा पाएगा?
छठे दिन कितनी रही 'द राजा साब' की कमाई?
फिल्म के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास स्टारर 'द राजा साब' ने छठे दिन करीब 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़ा चौथे और 5वें दिन की तुलना में थोड़ा बेहतर जरूर है जिससे ये संकेत मिलता है कि फिल्म की रफ्तार में हल्की-सी तेजी आई है।

6 दिनों में फिल्म ने कर ली कितनी कमाई?
अब तक के कुल कारोबार पर नजर डालें तो 6 दिनों में फिल्म का ने 124.65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। हालांकि प्रभास जैसे मेगास्टार से जिस स्तर की कमाई की उम्मीद की जा रही थी, उस पर ये आंकड़ा खरा नहीं उतरता। बड़े बजट और भारी प्रमोशन के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक माना जा रहा है।
पहले पांच दिनों में ऐसे गिरी कमाई
फिल्म की कमाई का ग्राफ रिलीज के बाद तेजी से नीचे गया-
पहले दिन: 53.75 करोड़ रुपये
दूसरे दिन: 26 करोड़ रुपये
तीसरे दिन: 19.1 करोड़ रुपये
चौथे दिन: 6.6 करोड़ रुपये
पांचवे दिन: 4.8 करोड़ रुपये
पहले दिन की शानदार ओपनिंग के बाद लगातार गिरती कमाई ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी थी।
उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है फिल्म
'द राजा साब' से ट्रेड एनालिस्ट्स और मेकर्स को बड़े बॉक्स ऑफिस तूफान की उम्मीद थी लेकिन कमजोर वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया का असर साफ तौर पर कलेक्शन पर दिख रहा है। फिलहाल हालात ऐसे हैं कि फिल्म को फ्लॉप की श्रेणी में रखा जा रहा है, जब तक कि आने वाले दिनों में कमाई में बड़ा उछाल न देखने को मिले।
क्या पलट पाएगी बाजी?
छठे दिन आई मामूली तेजी ने जरूर उम्मीद की एक किरण दिखाई है लेकिन असली परीक्षा वीकेंड कलेक्शन में होगी। अगर फिल्म वहां भी रफ्तार नहीं पकड़ती तो 'द राजा साब' का बॉक्स ऑफिस सफर मुश्किल माना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications