The Raja Saab BO Collection Day 1: 'द राजा साब' का चला ऐसा जादू, ओपनिंग पर ही 'धुरंधर' के उड़ाए परखच्चे
The Raja Saab Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' आखिरकार गत 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। संक्रांति से ठीक पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
नेगेटिव रिव्यू के बावजूद दर्शकों को पसंद आई 'द राजा साब'
इस फिल्म के निर्देशक मारुति हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था और यही वजह रही कि मिश्रित से नेगेटिव रिव्यू मिलने के बावजूद दर्शकों की भीड़ पहले दिन सिनेमाघरों तक पहुंची।

'द राजा साब' ने कितने करोड़ की ओपनिंग की?
-आपको बता दें कि अच्छे प्रमोशन और एडवांस बुकिंग के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दर्ज की है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं प्री-रिलीज बिजनेस को मिलाकर कुल कमाई 54.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
-हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म के लिए ये आंकड़े काफी प्रभावशाली माने जा रहे हैं और ये साफ दिखाता है कि प्रभास की स्टार पावर खासकर तेलुगू राज्यों में अब भी बरकरार है।
प्रभास की छठी सबसे बड़ी ओपनर बनी 'द राजा साब'
प्री-सेल और पहले दिन की कमाई को मिलाकर 'द राजा साब' प्रभास की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इसने फिल्म 'राधे श्याम' के 43.1 करोड़ के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ये प्रभास की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में शामिल नहीं हो पाई।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में (नेट कलेक्शन)
बाहुबली-2 (121 करोड़)
कल्कि 2898 AD (95.3 करोड़)
सालार (90.7 करोड़)
साहो (89 करोड़)
आदिपुरुष (86.75 करोड़)
द राजा साब (54.15 करोड़)
'धुरंधर' को दी ओपनिंग डे में करारी मात
-भले ही क्रिटिक्स से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स न मिला हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'द राजा साब' ने साल 2025 की बड़ी फिल्म 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म ने पहली ही दिन 'धुरंधर' से ज्यादा कमाई की है।
-आपको बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपए की कमाई की थी जबकि प्रभास की 'द राजा साब' की ओपनिंग (प्री-सेल सहित) 54.15 करोड़ रुपए रही है। ये आंकड़ा साफ करता है कि दर्शकों में प्रभास की फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता थी।
'द राजा साब' की स्टार कास्ट
फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, संजय दत्त,जरीना वहाब, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार ने अहम भूमिका निभाई है। खासतौर पर संजय दत्त की मौजूदगी ने फिल्म के इमोशनल एंगल को और मजबूत किया है जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था।
क्या है 'द राजा साब' की कहानी?
-फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के एक सुनसान गांव से शुरू होती है जहां राजा साब अपनी दादी गंगा देवी के साथ रहता है। अल्जाइमर से पीड़ित गंगा देवी को पूरा विश्वास है कि उनके पति कनकराजा (संजय दत्त) किसी मिशन पर गए हैं और जल्द लौटेंगे।
-कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब राजा साब की मुलाकात एक ऐसे शख्स से होती है जो हूबहू उसके दादा जैसा दिखता है। इसके बाद शुरू होता है एक भावनात्मक सफर जिसमें सुपरनैचुरल ट्विस्ट और हॉरर एलिमेंट्स कहानी को आगे बढ़ाते हैं।
'द राजा साब' का सीक्वल हुआ कंफर्म
नेगेटिव रिव्यू के बावजूद मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। अब सबकी नजरें आने वाले फेस्टिव वीकेंड पर टिकी हैं जहां ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications