The Kerala Story: कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद 'द केरल स्टोरी' ने किया कमाल, तीसरे दिन फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
द केरल स्टोरी की कमाई में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल आया। ओपनिंग डे के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की।

The Kerala Story Box Office Collection Day 3: तमाम विवादों के बाद फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी हर तरफ फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने जबरदस्त कमाई की वहीं तीसरे दिन रविवार को फिल्म की बंपर कमाई हुई।
द केरल स्टोरी ने तीसरे दिन मचाया तहलका
विवादों में घिरी अदा शर्मा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। देश के कई राज्यों में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है लेकिन इसके बावजूद फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। चलिए यहां जानते हैं 'द केरला स्टोरी' ने तीसरे दिन कितने करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
फिल्म ने की शानदार कमाई
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी 'द केरला स्टोरी' जबरदस्त कमाई कर रही है। आंकड़ों की बात करें तो 'द केरला स्टोरी' ने पहले दिन 8.3 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 11.22 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं अब रविवार को तीसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 16 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 35 करोड़ की कमाई की।
द केरल स्टोरी की कहानी
बता दें कि, फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कहानी उन 32 हजार महिलाओं पर आधारित है जिनका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराया गया। यही वजह है कि फिल्म को लेकर देशभर में जमकर विरोध हो रहा है। यहां तक तमिल नाडू और पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन करने का फैसला लिया गया। लेकिन अगर फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो हो सकता है आने वाले दिनों में फिल्म नया रिकॉर्ड दर्ज कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications