The Kerala Story 2: इन तीन लड़कियों की कहानी है 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड', देखें ट्रेलर

फिल्ममेकर Vipul Amrutlal Shah की फिल्म The Kerala Story 2 - Goes Beyond का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म साल 2022 में आई चर्चित फिल्म The Kerala Story का सीक्वल है। जो पहले पार्ट से भी अधिक गंभीर और बताई जा रही है।

ट्रेलर की शुरुआत एक तीखी चेतावनी के साथ होती है, जो आने वाले समय को लेकर चिंता जताती है। इसके बाद कहानी राजस्थान में एक परिवार की शिकायत से आगे बढ़ती है। जहां माता-पिता अपनी नाबालिग बेटी के कथित जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराते दिखते हैं। इस घटनाक्रम के जरिए फिल्म सामाजिक और कानूनी पहलुओं को उजागर करने की कोशिश करती है।

The Kerala Story 2

आगे कथा मध्य प्रदेश की ओर बढ़ती है, जहाँ एक युवती के साथ कथित धोखे और विवाह के बहाने दबाव बनाए जाने का प्रसंग सामने आता है। उसके संघर्ष और मानसिक पीड़ा को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है। कहानी का तीसरा भाग केरल में स्थापित है, जहाँ एक अंतरधार्मिक संबंध तनावपूर्ण मोड़ लेता है। यहाँ पहचान, आस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के टकराव को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

फिल्म का निर्देशन Kamakshya Narayan Singh ने किया है। प्रमुख भूमिकाओं में Ulka Gupta, Aditi Bhatia और Aishwarya Ojha नजर आएंगी। कहानी तीन युवतियों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। उनकी जिंदगी तब एक खौफनाक मोड़ लेती है जब उन्हें तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार हो जाता है और धीरे-धीरे उन रिश्तों के पीछे छिपा धर्म परिवर्तन का एक सोचा-समझा एजेंडा सामने आता है।

निर्माताओं के अनुसार, यह सीक्वल पहले भाग की तरह विवादास्पद मुद्दों को सामने लाते हुए व्यापक सामाजिक विमर्श को आगे बढ़ाएगा। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच बहस और उत्सुकता पैदा कर दी है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को भी पहले ही पार्ट की तरह दर्शक अपनाते हैं या फिर नकार देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+