The Kerala Story 2 प्रोपेगैंडा या हकीकत? ट्रेलर रिलीज होते ही क्यों भड़का विवाद, जानें क्यों मचा बवाल

The Kerala Story 2 Controversy: 17 फरवरी 2026 को जैसे ही फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई। फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' आगामी 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है लेकिन रिलीज से पहले ही इस पर तीखी बहस छिड़ चुकी है।

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर ने मचाया हंगामा
कोई इस फिल्म को साहसिक सच्चाई बता रहा है तो कोई खतरनाक प्रोपेगैंडा करार दे रहा है। आखिर ऐसा क्या है इस फिल्म के ट्रेलर में, जिसने समाज को दो खेमों में बांट दिया है। आइए विस्तार से समझते हैं।

The Kerala Story 2

ट्रेलर की शुरुआत और इस्लामिक स्टेट वाला दावा

-फिल्म के ट्रेलर के शुरुआती सेकंड्स में ही एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। अगले 25 सालों में भारत के इस्लामिक स्टेट बनने और शरिया कानून लागू होने की आशंका जताई गई है।

-यही लाइन विवाद की जड़ बन गई है। आलोचकों का कहना है कि ये डर का माहौल बनाने की कोशिश है। वहीं समर्थक इसे संभावित खतरे की चेतावनी बता रहे हैं।

16 साल की लड़की की कहानी और लव जिहाद का एंगल

-फिल्म की कहानी राजस्थान की एक 16 वर्षीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि लड़की के माता-पिता पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं कि उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

-भावनात्मक दबाव, धोखे और पहचान की जंग को फिल्म के मुख्य कथानक के रूप में पेश किया गया है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म तथाकथित लव जिहाद जैसे मुद्दों की सच्चाई को उजागर करती है।

समाज दो धड़ों में क्यों बंट गया?

-The Kerala Story 2 के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ये फिल्म चर्चा के केंद्र में आ गई है। फिल्म के समर्थकों का मानना है कि ये उन अपराधों पर रोशनी डालती है जिन पर खुलकर बात नहीं होती।

-निर्माता विपुल अमृतलाल शाह का कहना है कि जब भी आप किसी अपराध को बेनकाब करते हैं तो विरोध स्वाभाविक है। उनके अनुसार फिल्म किसी समुदाय के खिलाफ नहीं बल्कि कथित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ है।

-वहीं दूसरी ओर आलोचकों का कहना है कि फिल्म एकतरफा नैरेटिव पेश करती है और इससे समुदायों के बीच तनाव बढ़ सकता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे चुनावी माहौल से जोड़कर भी देख रहे हैं।

'द केरल स्टोरी' का साया अब भी बरकरार

-जानकारी के अनुसार साल 2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' भी बड़े विवादों में घिरी थी। उस फिल्म में 32,000 लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और आतंकी संगठन Islamic State (ISIS) से जुड़ाव का दावा किया गया था।

-बाद में इस आंकड़े पर सवाल उठे थे और मेकर्स को डिस्क्लेमर जोड़ना पड़ा था। अब सीक्वल के ट्रेलर ने फिर वही बहस जिंदा कर दी है कि क्या ये वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानी है या राजनीतिक एजेंडा?

मेकर्स को चेतावनी और बैन की मांग

-ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म के निर्माताओं को सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कुछ संगठनों और यूजर्स ने फिल्म पर बैन की मांग तक कर दी है।

-सेंसर बोर्ड द्वारा संभावित कट्स की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। केरल के कुछ राजनीतिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि फिल्म राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि 'द केरल स्टोरी 2' सेक्युलरिज्म के लिए खतरा है। वह झूठा प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं।

'द केरल स्टोरी 2' को लेकर लोगों ने कही ऐसी बात

-'द केरल स्टोरी 2' में इतना सच नहीं दिखाना था भाई। कहानी की शुरुआत एक चेतावनी से होती है जो कि एक विशेष समुदाय का सपना है- अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है।

-फिल्म के ट्रेलर में तीन सीन है- पहला सीन राजस्थान का है जिसमें एक पिता अपनी 16 साल की बेटी के प्यार के नाम पर धर्म परिवर्तन की शिकायत करता है और लड़की कहती है महारो रशीद एसो नई है।

-दूसरा सीन रील के ऊपर है जो अपनी बीवी को थप्पड़ मारता है और कहता है कि नाचना हमारे यहां हराम है और तीसरा सीन रौंगटे खड़े करने वाला है- लड़की को जबरदस्ती बीफ खिलाया जाता है।

'लड़कियों का तगड़ा ब्रेन वॉश किया जा रहा है'

-मुझे सबसे ज्यादा जो भयानक लगा वो ये कि जब एक लड़का अपनी मां से कहता है कि अम्मी इस बार ऊंची जात की लड़की लाएंगे, ब्राह्मण की लड़की का 12 लाख मिले और उसकी मां कहती है कि इस लड़की का क्या जिसपे इतना पैसा खर्च किया?

-इसके बाद लड़का कहता है- रिकवरी कर लेंगे और उसकी मां उसे हंस के टालती है और उसके बाद का जो सीन है वो दिल दहलाने वाला है। फर्स्ट सीन की तो मेरे पास आंखों देखी स्टोरी है- एक हिंदू लड़की का मुस्लिम लड़के के साथ अफेयर था, भाग गई, बाद में वो आरएसएस वालों ने पकड़ी और कोर्ट में हाजिर किया,

-लड़की ने कोर्ट में अपने पिता को पहचाने से मना कर दिया था और कहा था बुर्का नहीं हटाऊंगी, हमारे धर्म में पराए मर्द को मुंह नहीं दिखाया जाता। इतना तगड़ा ब्रेन वाश हुआ था उसका और गांव में दंगा-फसाद हुआ अलग, पूरे गांव के नाम रिपोर्ट हुई, पीएससी मंगवानी पड़ी थी।

-इस फिल्म के ट्रेलर में कोई भी ऐसा सीन नहीं है जो रियल में ना होता हो। अगर कट न लगाए सेंसर बोर्ड ने तो शायद लोग देखे और सोचे समझे कि प्यार के नाम पर उनके साथ क्या हो सकता है।

रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर शुरू हुई ऐसी बहस

-फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' आगामी 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन उससे पहले ही ये राष्ट्रीय बहस का विषय बन चुकी है। सवाल यही है- क्या 'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता दोहराएगी या विवाद इसकी राह मुश्किल करेगा?

-फिलहाल एक बात साफ है, फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में दर्शकों का फैसला क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+