The Kerala Story 2 BO Collection Day 7: 'द केरल स्टोरी 2' का चला जादू, 7वें दिन की इतनी कमाई

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7: काफी विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर कामख्या नारायण सिंह (Kamakshya Narayan Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी 2 गत 27 फरवरी 2026 को शाम के शो के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

फिल्म को वीकेंड और होली की छुट्टियों का मिला फायदा
फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही लेकिन वीकेंड और होली की छुट्टियों का इसको अच्छा फायदा मिला। इसी वजह से फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।

The Kerala Story 2

7वें दिन भी जारी रही कमाई की रफ्तार

फिल्म ने रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और अब बॉक्स ऑफिस पर स्थिर कमाई करती दिख रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का सातों दिन का कलेक्शन इस प्रकार रहा है-

पहला दिन: 75 लाख रुपये
दूसरा दिन: 4.65 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 4.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 2.5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन: 4 करोड़ रुपये
छठा दिन: 3.5 करोड़ रुपये

वहीं शुरुआती ट्रेंड के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन यानी 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को लगभग 2.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ द केरल स्टोरी 2 का 7 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 22.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बजट का बड़ा हिस्सा हुआ रिकवर

-उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की मुख्य भूमिकाओं वाली ये फिल्म करीब 28 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। ऐसे में सात दिनों की कमाई के साथ फिल्म अपने बजट का 72 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा वसूल कर चुकी है।

-अब इसे बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह सफल होने के लिए करीब 8 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड में अगर फिल्म की रफ्तार सही बनी रहती है तो ये जल्द ही सेफ जोन में पहुंच सकती है।

2026 की सफल फिल्मों की सूची में शामिल होने की तैयारी

-साल 2026 में अभी तक बॉलीवुड में बड़ी हिट फिल्मों की संख्या काफी कम रही है। अब तक केवल 'बॉर्डर 2' (Border 2) ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर पाई है।

-वहीं 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) और 'ओ रोमियो' (O Romeo) जैसी चर्चित फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। ऐसे में 'द केरल स्टोरी 2' जल्द ही साल 2026 की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है, अगर दूसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+