The Kerala Story 2 BO Collection Day 3: 'द केरल स्टोरी 2' ने पकड़ी रफ्तार, 3 दिनों में कर ली इतनी कमाई

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को रिलीज से पहले कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। केरल हाईकोर्ट से गत 27 फरवरी 2026 की शाम को फिल्म को रिलीज करने की अनुमति मिली थी, जिसके चलते ये तय समय से देर से सिनेमाघरों में पहुंची थी।

कानूनी अड़चनों के बाद सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
देरी का असर फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की ओपनिंग पर साफ दिखाई दिया लेकिन वीकेंड आते-आते मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखानी शुरू कर दी थी।

The Kerala Story 2

तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखा फिल्म का दम

-उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की शुरुआत उम्मीद से कमजोर रही। कोर्ट के आदेश के कारण पहले दिन शो देर शाम से शुरू हुए जिसकी वजह से कलेक्शन काफी सीमित रहा।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 75 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं मूवी ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन मूवी ने 5 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में कुल 10.40 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।

वीकेंड पर फिल्म को मिली बड़ी छलांग

गत 28 फरवरी 2026 (शनिवार) से फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया चर्चा ने बॉक्स ऑफिस पर असर डाला था। इसके बाद 1 मार्च 2026 (रविवार) की छुट्टी ने फिल्म की कमाई को और मजबूत किया जिससे ग्रोथ का सिलसिला जारी रहा।

ओपनिंग वीकेंड में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

तीसरे दिन की शानदार कमाई के साथ द केरल स्टोरी 2 ने इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म शुरुआती वीकेंड कमाई के मामले में साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रही है और 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

क्या है फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का बजट?

-फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की खास बात इसका नियंत्रित बजट माना जा रहा है। हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर लागत का खुलासा नहीं किया है लेकिन ट्रेड सर्किल में चर्चा है कि फिल्म लगभग 28 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है।

-वहीं 3 दिनों में 10 रुपए करोड़ से ज्यादा की कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही अपनी लागत निकाल सकती है और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो सकती है।

-शुरुआती कानूनी परेशानियों और धीमी ओपनिंग के बावजूद द केरल स्टोरी 2 ने वीकेंड पर शानदार वापसी की है। अब सबकी नजर आने वाले वीकडेज कलेक्शन पर टिकी है जो तय करेगा कि फिल्म लंबी रेस की खिलाड़ी बनती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+