लाइव आकर कॉमेडियन Tirthanand Rao ने की थी सुसाइड की कोशिश, गर्लफ्रेंड बोलीं- 'उसे मरने दो..मैं छोड़ने वाली थी
'द कपिल शर्मा शो' के जूनियर नाना पाटेकर से फेमस तीर्थानंद राव ने हाल ही में फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। अब इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड का बयान सामने आया।
Tirthanand Rao: 'द कपिल शर्मा शो' में जूनियर नाना पाटेकर से फेमस हुए तीर्थानंद राव ने हाल ही में फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गई और भर्ती कराया। अब इस पर कॉमेडियन की गर्लफ्रेंड का बयान सामने आया है।
तीर्थानंद राव ने की सुसाइड करने की कोशिश
दरअसल, तीर्थानंद राव ने जान लेने की कोशिश की। कॉमेडियन ने फेसबुक पर लाइव आकर फिनाइल पी लिया। जैसे ही कॉमेडियन के दोस्तों ने उनके फेसबुक पर देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी और आनन-फानन में पुलिस ने तीर्थानंद को अस्पताल भर्ती कराया। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है।

कॉमेडियन की गर्लफ्रेंड बोलीं-'मरने दो इसे'
पुलिस का कहना है कि जब तीर्थनंद राव की गर्लफ्रेंड इसकी जानकारी दी गई और कहा गया कि जल्द ही आप अस्पताल आ जाइए। तो गर्लफ्रेंड ने ये कहकर पुलिस का फोन कॉल काट दिया कि, 'उसे मर जाने दो, मैं वैसे भी उसे छोड़ने वाली थी।' बता दें कि, कॉमेडियन ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनकी इस हालत की जिम्मेदार गर्लफ्रेंड हैं।
गर्लफ्रेंड पर लगाया ये आरोप
तीर्थानंद ने 'आजतक' से बात करते हुए बताया कि वह लगभग 10-12 दिन से परेशान थे और वह घर नहीं आ रहे थे। कई रातें उन्होंने फूटपाथ पर बिताई। कॉमेडिसन जिस महिला के साथ वह रिलेशनशिप में है, वह उन्हें टॉर्चर करती है। इन सबसे परेशान होकर तीर्थानंद ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। उनका कहना है कि वह जीना नहीं चाहते।
फेसबुक पर लाइव आए थे तीर्थानंद
वीडियो में तीर्थानंद राव ने कहा था, "मैं एक महिला से मिला। उसकी दो बेटियां हैं। हम भी साथ रह रहे थे। रिश्ते के दौरान मुझे पता चला कि वह वेश्या का काम करती है। मैं उससे छुटकारा पाना चाहता था। लेकिन, वह महिला मुझे धमकाने लगी। उल्टा उसने मेरे खिलाफ केस कर दिया। उस डर के मारे मैं बहुत दिनों से भाग रहा था। मैं कई दिनों तक अपने घर नहीं जा सका और फुटपाथ पर सोने को मजबूर हो गया। मैं इससे तंग आ चुका हूं और यही वजह है कि मैं खुद को खत्म करना चाहता हूं।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications