कभी पैसों की तंगी के चलते नहीं हुई बहन की शादी, फिर एक फैसले ने बदल दी कपिल शर्मा की जिंदगी
अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल करने वाले कपिल शर्मा आज एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। कपिल शर्मा को ये कामयाबी यूं ही हासिल नहीं हुई है।
मुंबई, 9 सितंबर: 'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग सीजन के लिए फैंस का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। कल यानी 10 सितंबर से ये शो ऑन एयर होगा। कपिल अपने फैंस को जमकर एंटरटेन करने के लिए शो के नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। कपिल इस कदर फैंस को एंटरटेन करते हैं कि उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल करने वाले कपिल शर्मा आज एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। कपिल शर्मा को ये कामयाबी यूं ही हासिल नहीं हुई है। कॉमेडियन ने अपने करियर में जी तोड़ मेहनत कर बुलंदियों को छुआ है।

खत्म हुआ इंतजार
कपिल शर्मा शो के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट देखते ही बनती है। कपिल शर्मा के शो के लिए फैंस पलकें बिछाए बैठे रहते हैं। वहीं कपिल की बात करें तो आज कॉमेडियन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन अपनी जिंदगी में उन्होंने मुश्किल वक्त भी देखा है।

खराब थी परिवार की स्थिति
एक वक्त था, जब कपिल शर्मा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पैसों की इस कदर तंगी थी कि कपिल शर्मा अपनी बहन की शादी तक नहीं करवा पा रहे थे। आज तक की खबर के मुताबिक, कपिल शर्मा ने बताया कि बहन के लिए रिंग की जरूरत थी लेकिन इसे खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।

कपिल शर्मा ने खोला राज
कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2007 में बहन की शादी तय हुई थी। ऐसे में सास की डिमांड थी कि रिंग सेरेमनी बढ़िया तरीके से हो। लेकिन घर में इतने पैसे नहीं थे कि रिंग लाई जा सके।

कपिल ने लिया ये फैसला
इसके बाद कपिल ने मुंबई आने का फैसला किया। किस्मत अच्छी रही और कॉमेडियन द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विजेता बन गए। शो जीतने के बाद कपिल को 10 लाख रुपये मिले। इसके बाद कई शोज करने के बाद कपिल ने 30 लाख रुपये कमा लिए। तब जाकर बहन की शादी हुई।

ऐसे बदली कपिल की जिंदगी
पुराने समय से इतर अब कपिल की जिंदगी पूरी तरह से पलट गई है। आज स्टार बन चुके कपिल की करोड़ों में कमाई होती है। अपने शो के अलावा एडस और फिल्मों से भी कपिल की तगड़ी कमाई होती है। कपिल की नेटवर्थ तकरीब 35 मिलियन डॉलर यानी 276 करोड़ रुपये है।

बीएसएफ में किया था ट्राई
कपिल ने एक दफा फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कॉमेडियन बनने के बारे में कभी सोचा नहीं था। पापा चाहते थे कि मैं कुछ बड़ा और क्रिएटिव करूं। शुरू में मैंने बीएसएफ के लिए ट्राई किया लेकिन फिर दोस्तों संग मुंबई आ गया और बस फिर यहीं से कपिल की जिंदगी को नया मुकाम मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications