पर्दे में फटे कपड़ों में दिखने वाले 'चंदू चायवाला' की असल जिंदगी है बिल्कुल अलग, जीते हैं लग्जरी लाइफ

'द कपिल शर्मा शो' में फटीचर हाल में घूमने वाले चंदू चायवाला की असल जिंदगी बेहद ही आलीशान है।

मुंबई, 1 सितंबर: 'कपिल शर्मा शो' एक बार फिर फैंस को जमकर एंटरटेन करने वापस आ रहा है। शो का हर एक किरदार फैंस की जान है। वैसे इस बार शो में कई नए चेहरे भी दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो में चंदू चायवाला बनकर घूमने वाले और कपिल शर्मा के जिगरी यार चंदन प्रभाकर को कोई कैसे भूल सकता है। वैसे तो शो में वे फटे या फिर सादे कपड़ों में ही नजर आते हैं लेकिन असल जिंदगी में वे बेहद ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। चंदू उर्फ चंदन की रियल जिंदगी की चकाचौंध देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

उलट है चंदू का लाइफस्टाइल

उलट है चंदू का लाइफस्टाइल

कपिल शर्मा एक बार फिर अपने शो के नए सीजन के साथ लौट रहे हैं। शो को लेकर दर्शक बेहद ही उत्साहित हैं। कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर का याराना किसी से भी छिपा नहीं है। शो में चंदू चायवाला का किरदार अदा कर फैंस के पेट में गुदगुदी करने वाले चंदन प्रभाकर शो में तो सादे लिबास में नजर आते हैं। लेकिन असल जिंदगी में उनका लाइफस्टाइल इसके उलट ही है।

आलीशान है चंदन प्रभाकर का घर

आलीशान है चंदन प्रभाकर का घर

बताते चलें कि चंदन प्रभाकर का मुंबई में आलीशान घर है। इस घर की तस्वीरें वे सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कॉमेडियन का घर अंदर और बाहर दोनों से ही बेहद ही खूबसूरत है।

 महंगी गाड़ियों का रखते हैं शौक

महंगी गाड़ियों का रखते हैं शौक

ये तो रही घर की बात, कॉमेडियन के पास शानदार गाड़ियों का कलेक्शन भी है। अपनी मेहनत के दम पर दिन ब दिन आगे बढ़ रहे चंदन को अच्छी खासी गाड़ियों का भी शौक है। कॉमेडियन के पास 20 लाख की कीमत वाली एक्सयूवी 700 के अलावा बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 320 डी भी मौजूद है।

एक शो की लेते हैं इतनी फीस

एक शो की लेते हैं इतनी फीस

बताते चलें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चंदन प्रभाकर कपिल शर्मा शो के हर एपिसोड के लिए लगभग 7 लाख रुपये फीस लेते हैं। शो में चंदू चायवाला का किरदार निभाने वाले चंदन को इस किरदार से अच्छी खासी पहचान मिली है।

बिल्कुल अलग है रियल लाइफ

बिल्कुल अलग है रियल लाइफ

शो में भोले से शरीफ और हमेशा ही सादे कपड़ों में नजर आने वाले चंदू को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि असल जिंदगी में वे कितनी आलीशान जिंदगी जीते हैं। चंदू चायवाला की जिंदगी स्क्रीन से बिल्कुल उलट है। इसका जीता जागता सबूत उनकी शानदार प्रॉपर्टी है। अपनी मेहनत के दम पर ही चंदू आज लग्जरी लाइफ जीते हैं।

खत्म हुआ फैंस का इंतजार

खत्म हुआ फैंस का इंतजार

बताते चलें कि 10 अगस्त से द कपिल शर्मा शो फिर वापसी कर रहा है। शो में कई नए कलाकार दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, कुछ पुराने चेहरे नहीं नजर आएंगे। कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा की अनबन को लेकर भी काफी समय से चर्चा थी। हालांकि, कृष्णा ने खुद मीडिया के सामने आकर इन सब बातों पर रिएक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+