The Kapil Sharma: जब अनूप जलोटा से बोली स्टूडेंट- 'मेरी लिपस्टिक खराब हो जाएगी', Video

नई दिल्ली, 25 मार्च। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा' का शबाब अपने चरम पर है। इस बार इस शो में भजन सम्राट अनूप जलोटा, लोकप्रिय सिंगर सुदेश भोसले और बॉबी फेम सिंगर शैलेंद्र सिंह नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो आउट कर दिया गया है, जो कि काफी मजेदार है। शो के प्रोमो को देखने के बाद शो के दर्शक एक बार फिर से क्रेजी हो गए हैं।

'मैंने उसे सरगम गाने को कहा'

'मैंने उसे सरगम गाने को कहा'

प्रोमो की शुरुआत में दिखता है कि सभी गायक की अपने-अपने हिट नंबर्स को गाते हुए शो में एंट्री करते हैं। फिर सभी के साथ कपिल काफी मस्ती करते नजर आते हैं। इसी दौरान भजन सम्राट अनूप जलोटा एक मजेदार किस्सा सुनाएंगे, जिसमें वो बताएंगे कि एक बार एक लड़की उनसे संगीत सीखने आई थी। तो मैंने उसे सरगम गाने को कहा।

'मेरी लिपस्टिक खराब हो जाएगी'

'मेरी लिपस्टिक खराब हो जाएगी'

तो उसने सानीधपा...गाकर सुनाया, उसकी आवाज अच्छी थी लेकिन मैंने नोटिस किया कि वो 'मा 'और 'पा' नहीं गा रही है। तो मैंने उससे पूछा कि वो नोट्स क्यों नहीं गा रही हो? जिस पर उसने बोला कि 'वो मैं नहीं गाती क्योंकि इससे मेरी लिपस्टिक खराब हो जाती है।' जिससे सुनने के बाद सभी लोग हंसने लगते हैं।

'महिलाओं में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं जलोटा'

'महिलाओं में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं जलोटा'

आपको बता दें कि अनूप जलोटा ने ये किस्सा इसलिए सुनाया क्योंकि कपिल और भोंसले दोनों उन्हें ये कहकर चिढ़ा रहे थे कि 'वो महिलाओं में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं'। शो में काफी मस्ती, मजा और गीत-संगीत देखने को मिलेगा। अगर आप भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो देखना ना भूलें शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे सोनी टीवी पर 'द कपिल शर्मा' शो।

ऑफ एयर होने जा रहा है 'द कपिल शर्मा' शो

ऐसी खबरें हैं कि एक बार फिर से 'द कपिल शर्मा' शो ऑफएयर होने जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कपिल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को टाइम देना चाहते हैं। वो करीब एक महीने की यूएसए ट्रिप जा रहे है। वह मिड जून में भारत लौटेंगे।

'द कपिल शर्मा' शो की शूटिंग संभव नहीं

उनकी इस ट्रिप के चलते 'द कपिल शर्मा' शो की शूटिंग संभव नहीं होगी इसी वजह से कहा जा रहा है कि कपिल का शो एक बार फिर से ऑफ एयर होने जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी में भी कपिल ने ब्रेक लिया था, जिसके कारण शो बंद हुआ था। इस शो ने अगस्त में वापसी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+