The Indrani Mukerjea Story: 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां देखें ये वेब सीरीज

The Indrani Mukerjea Story Trailer Out: शीना बोरा मर्डर केस एक ऐसा मामला था जिसने लोगों के होश उड़ा दिए थे। अपनी ही बेटी के कत्ल के इल्जाम में मां इंद्राणी मुखर्जी को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। इनकी कहानी ऐसी है, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म की क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर स्टोरी को मात दे सकती है। 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' वेब सीरीज लोगों को इस केस के बारे में सारी जानकारी देगी।

'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' का ट्रेलर रिलीज
'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' स्टोरी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वेब सीरीज के 1 मिनट 57 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि इंद्राणी मुखर्जी के पास पहले कुछ नहीं था। न नाम, न पैसा, न रुतबा और न ही शोहरत। फिर वो आईएनएक्स मीडिया की सीईओ बनीं। इसके बाद तलाश शुरू होती है शीना बोरा की। एक कार, जंगल और आग से उठी चिंगारियों की झलक दिखाई जाती है। फिर चौंकाने वाला मोड़ नजर आता है।

Indrani Mukerjea

इंद्राणी मुखर्जी पर लगा मर्डर का आरोप
इसके बाद ट्रेलर में दिखाया जाता है कि इंद्राणी मुखर्जी को मुंबई पुलिस अरेस्ट करती है। उन पर तीन साल पहले अपनी बहन का कत्ल करने का इल्जाम लगता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, चौंकाने वाले खुलासे होने लगते हैं। जांच में पुलिस को पता चलता है कि शीना बोरा, इंद्राणी की बहन नहीं बल्कि बेटी थीं। इंद्राणी के घरवाले एक-एक कर खुद ही राज खोलने लगते हैं।

23 फरवरी को रिलीज होगी वेब सीरीज
फिर एक और खुलासा होता है कि शीना और इंद्राणी के पति पीटर के बेटे राहुल के बीच अफेयर चल रहा था। 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' का ट्रेलर रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। चार पार्ट्स की ये डॉक्यू-सीरीज साल 2015 के सबसे सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड पर आधारित है। इंडिया टुडे ओरिजिनल्स का प्रोडक्शन आगामी 23 फरवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

गुवाहाटी में हुआ था इंद्राणी मुखर्जी का जन्म
आपको बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी का जन्म 1972 में गुवाहाटी में हुआ था। स्कूलिंग के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह शिलॉन्ग गई थीं। साल 1986 में उनकी मुलाकात सिद्धार्थ दास से हुई और इसके बाद बेटी शीना बोरा का जन्म हुआ था। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम मिखाइल बोरा है। साल 1990 में इंद्राणी अपने दोनों बच्चों को छोड़कर कोलकाता चली गई थीं और वहां कंप्यूटर की पढ़ाई करने लगी थीं।

इंद्राणी मुखर्जी की पीटर मुखर्जी से मुलाकात
कोलकाता में इंद्राणी मुखर्जी की मुलाकात संजीव खन्ना से हुई थी। इसके बाद साल1993 में इंद्राणी मुखर्जी ने संजीव खन्ना से शादी कर ली थी और 1997 में बेटी विधि का जन्म हुआ था। साल 2001 में इंद्राणी और उनके पति मुंबई शिफ्ट हो गए थे। साल 2002 में इंद्राणी मुखर्जी की मुलाकात पीटर मुखर्जी से हुई थी और वह लिव-इन में रहने लगे थे। इस समय इंद्राणी अपने पति संजीव से तलाक मिलने का इंतजार कर रही थीं।

इंद्राणी और पीटर मुखर्जी की शादी
आपको बता दें कि पीटर मुखर्जी ने साल 1978 में शबनम सिंह से शादी की थी। कपल के दो बेटे हुए राहुल और राबिन हैं। तलाक के बाद राहुल अपनी मां के साथ देहरादून में ही रहते हैं। इंद्राणी का तलाक होने के बाद उन्होंने पीटर मुखर्जी के साथ शादी कर ली थी। विधि भी अपनी मां इंद्राणी और अपने नए पापा पीटर मुखर्जी के साथ मुंबई में रहने लगी थीं।

शीना को बताया था अपनी छोटी बहन
साल 2005 में इंद्राणी मुखर्जी ने पीटर की मुलाकात अपनी बेटी शीना और बेटे मिखाइल से कराई थी लेकिन उन्होंने अपने पति से झूठ बोला था कि ये दोनों उनके छोटे भाई-बहन हैं। इसके बाद शीना भी इंद्राणी मुखर्जी के साथ ही रहने लग गई थीं। वहीं साल 2012 में शीना बोरा अचानक ही गायब हो गई थीं।

साल 2025 में इंद्राणी हुई थीं गिरफ्तार
इसके बाद साल 2015 में शीना के मर्डर के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था। 6 साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद इंद्राणी मुखर्जी को जमानत मिल गई। इंद्राणी ने जेल ेस बाहर आकर खुलासा किया था कि शीना जिंदा हैं और विदेश में शिफ्ट हो गई है, क्योंकि राहुल उसका पीछा करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+