Parag Kansara: राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन ने कहा अलविदा, लाफ्टर चैलेंज वाले पराग कंसारा का निधन
Parag Kansara: राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन ने कहा अलविदा, लाफ्टर चैलेंज वाले पराग कंसारा का निधन
मुंबई, 06 अक्टूबर: Parag Kansara Death: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से फैंस अभी उबर भी नहीं पाए थे कि कॉमेडी जगत से अब, एक और बेहद दुखद खबर सामने आई है। राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज फेम कॉमेडियन पराग कंसारा का निधन हो गया है। पराग कंसारा ने 06 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। सोशल मीडिया पर साथी कॉमिक सुनील पाल ने इस खबर की जानकारी दी।

'पराग कंसारा जी, हमारे लाफ्टर चैलेंज वाले नहीं रहें...'
पराग कंसारा के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए कॉमेडियन सुनील पाल ने दी। कॉमेडियन सुनील पाल ने इंस्टा पर एक वीडियो जारी कर कहा, ''"नमस्कार दोस्तों, कॉमेडी की दुनिया से एक और चौंकाने वाली और बुरी खबर सामने आई है। हमारे लाफ्टर चैलेंज के साथी पराग कंसारा जी, इस दुनिया में नहीं रहें।, हां पराग कंसारा जी, जो उल्टा-सीधा कॉमेडी करते थे, हर चीज के बारे में उल्टा सोचते थे और हम हंसाते थे।''

'कॉमेडी की दुनिया को किसकी नजर लग गई...'
सुनील पाल ने अपने वीडियो में पिछले कुछ महीनों में लगातार हुई मौतों के बारे में भी बात की। सुनील पाल ने कहा, ''यह क्या है? क्या कॉमेडी की दुनिया को किसकी नजर लग गई है? मुझे नहीं पता कि जो लोग सबको हंसाते हैं, उनके परिवार वाले इन दुखों से क्यों गुजर रहे हैं। अभी हाल ही में हमने हमने राजू भाई को खोया और एक-एक करके, कॉमेडी के सारे पिलर हम खो रहे हैं। '' वीडियो में सुनील पाल दीपेश भान को भी याद करते हैं।

कौन थे कॉमेडियन पराग कंसारा
कॉमेडियन पराग कंसारा गुजरात के वड़ोदरा के रहने वाले थे। पराग कंसारा टीवी का फेमस शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन के कंटेस्टेंट भी रह चुके थे। पराग के कॉमेडी शोज को लोगों ने सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि बाहर भी पसंद किया था। पराग द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के बाद कई कई कॉमेडी शोज किए थे। उनके अचानक निधन से कॉमेडी जगत में शोक की लहर है।












Click it and Unblock the Notifications