The Bhootnii Teaser Release: 'द भूतनी' का दमदार टीजर रिलीज, संजय दत्त के लुक ने खड़े किए रोंगटे
The Bhootnii Teaser Release: बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू दिखाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। संजय दत्त अपकमिंग फिल्म 'द भूतनी' में नजर आने वाले हैं। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'द भूतनी' का दमदार टीजर रिलीज
लोगों के इस उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज यानी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म 'द भूतनी' का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का टीजर आपके रोंगटे खड़े कर सकता है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

संजय दत्त के लुक ने लोगों को हिलाया
आपको बता दें कि इस फिल्म संजय दत्त के साथ मौनी रॉय और पलक तिवारी भी नजर आएंगी। फिल्म में मौनी रॉय ने भूतनी का किरदार निभाया है। फिल्म 'द भूतनी' में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। मूवी में संजय दत्त का नया अवतार देखने को मिल रहा है जो कि लोगों को हैरान कर रहा है।
18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी 'द भूतनी'
संजय दत्त ने खुद अपनी अपकमिंग फिल्म 'द भूतनी' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- इस गुड फ्राइडे, डर को एक नई डेट मिली है- फ्राइडे, 18...इस हॉरर, एक्शन और कॉमेडी के लिए तैयार हो जाइए। 'भूतनी' अब थिएटर्स में 18 अप्रैल 2025 को तांडव मचाएगी।
फिल्म में घोस्टबस्टर बने हैं संजय दत्त
आपको बता दें कि फिल्म 'द भूतनी' में जहां मौनी रॉय भूत बनी हैं, वहीं संजय दत्त घोस्टबस्टर बने हैं। टीजर में पलक तिवारी की भी झलक देखने को मिल रही है और वह भी भूत के रूप में नजर आ रही हैं। टीजर में कई खौफनाक नजारे हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर सकते हैं।
'द भूतनी' के डायरेक्टर और स्टारकास्ट
-'द भूतनी' के टीजर को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग टीजर को पसंद कर रहे हैं। साथ ही संजय दत्त के लुक की भी जमकर तारीफ हो रही है। सिद्धांत सचदेव इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।
-फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह के अलावा 'पंचायत' सीरीज में नजर आए आसिफ खान भी हैं। ये फिल्म आगामी 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications