Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'द बंगाल फाइल्स' का अमेरिका में होगा प्रीमियर, विवेक रंजन अग्निहोत्री कह दी ऐसी बात

The Bengal Files: भारतीय सिनेमा में अपनी बेबाक राय और अनकही सच्चाइयों को उजागर करने वाली कहानियों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर चर्चा में हैं। 'द ताशकंद फाइल्स' और ब्लॉकबस्टर 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद, वह अपनी 'ट्रूथ ट्रिलॉजी' की तीसरी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म भारत के इतिहास के एक और अनछुए पहलू को दर्शकों के सामने लाने का वादा करती है।

फिल्म के प्रति बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए, निर्माताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका में 10 मेगा प्रीमियर आयोजित करने की घोषणा की है। यह प्रीमियर 19 जुलाई को न्यू जर्सी से शुरू होगा और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में समाप्त होगा। इस दौरान शिकागो, अटलांटा, वाशिंगटन डीसी, रैले, टाम्पा, फीनिक्स, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया जैसे प्रमुख शहरों में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएंगी।

The Bengal Files

विवेक रंजन अग्निहोत्री का कहना है, "जब मैंने अपनी ट्रिलॉजी की पहली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बनाई, तभी मुझे एहसास हो गया था कि भारतीय फिल्में दुनिया में भारत के लिए एक मजबूत नैरेटिव बनाने में 'सॉफ्ट पावर' के रूप में काम नहीं कर रही हैं। इसलिए, हमने फैसला किया कि अपनी फिल्मों को भारत में रिलीज़ करने से पहले दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाएंगे। 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता इस बात का प्रमाण है कि लोग ऐसी कहानियां जानना चाहते हैं, ऐसे सच सुनना चाहते हैं, जो उन्हें कोई बता नहीं रहा था।"

अग्निहोत्री आगे कहते हैं, "जिन फिल्मों में सच्चाई होती थी, उन्हें छोटा बना दिया जाता था, जैसे हमारी फिल्में, और उन्हें सिर्फ देश के अंदर देखने के लिए ही रखा जाता था। दुनिया तक वो कहानियां कभी पहुंच ही नहीं पाती थीं। इसलिए हमने तय किया कि इंटरनेशनल मार्केट में नीचे से ऊपर जाने के बजाय हम टॉप टू डाउन जाएंगे।"

उनका कहना है कि यह बात उनके दिल के बेहद करीब है और उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि 'द बंगाल फाइल्स' अमेरिका के लोगों तक पहुंचेगी। उनका मानना है कि पॉलिसी निर्माताओं, कांग्रेस सदस्यों, सीनेटरों, मीडिया कर्मियों, ब्लैक कम्युनिटी, यहूदी समुदाय और विभिन्न जातियों और धर्मों के लोगों तक यह फिल्म पहुंचेगी और वे समझ पाएंगे कि जब किसी समुदाय को हजारों सालों तक प्रताड़ित किया जाता है तो उसका क्या प्रभाव होता है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री के अनुसार, यह फिल्म यह भी संदेश देती है कि दुनिया के हर नागरिक के लिए मानवता की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि वह इस फिल्म को अमेरिका लेकर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वहां के लोकल ऑर्गेनाइजर और उनके नेशनल पार्टनर्स कोहना और जीकेपीडी इस पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। यह सारा काम वॉलंटियर्स कर रहे हैं और यह कोई कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं है। यह पूरी तरह से एक सेवा भावना से किया जा रहा चैरिटी और नॉन-प्रॉफिट प्रयास है, जिसमें वे लोग जुड़े हैं जो सच्चाई दिखाने वाले सिनेमा को बढ़ावा देना चाहते हैं।

विदेशों में 'द बंगाल फाइल्स' की बढ़ती मांग
'द बंगाल फाइल्स' की मांग विदेशों में लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को कई देशों में प्रीमियर आयोजित कराने के अनुरोध मिल रहे हैं। इससे पता चलता है कि यह फिल्म न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी लोगों को पसंद आ रही है और इसे लेकर उत्साह बढ़ रहा है।

हाल ही में रिलीज हुए 'द बंगाल फाइल्स' के टीजर ने अपने दमदार विजुअल्स से खूब चर्चा बटोरी। दर्शकों और समीक्षकों ने इसे खूब सराहा है। हालांकि, महाकाली को आग की लपटों में दिखाने वाला एक दृश्य थोड़ा विवादित रहा, लेकिन निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि फिल्म पूरी रिसर्च के आधार पर बनाई गई है। टीजर में कही गई एक पंक्ति, "अगर कश्मीर ने आपको दुखी किया, तो बंगाल आपको सता देगा" ने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज की तारीख
'द बंगाल फाइल्स' को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और निर्देशित किया है। अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी इसके निर्माता हैं। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विवेक की 'फाइल्स ट्रिलॉजी' का हिस्सा है, जिसमें 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म से विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं, जो इतिहास के पन्नों में दबी सच्चाई को उजागर करेगी। 'द बंगाल फाइल्स' निश्चित रूप से एक ऐसी फिल्म होने जा रही है जिस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+