विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर दर्शक बोले - 'ये रातों की नींद हराम'
द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के पहले काफी विवाद भी चला। डायरेक्टर विवेक और पश्चिम बंगाल की सरकार आमने-सामने आ गए थे। कुछ जगह पर विवेक के ऊपर FIR भी दर्ज हुई।
इन सभी के बीच फिल्म का ट्रेलर आ गया है। इस ट्रेलर की शुरुआत में एक लाइन आती है। ये भारत नहीं बंगाल है। यहां दो सविंधान चलते हैं। इसके बाद ट्रेलर आगे बढ़ता है और खून खराबा दिखता है। गांधी और जिन्ना की भी जिक्र इस ट्रेलर में दिखाया गया है। ट्रेलर के आखिर मेंडायलॉग कहा गया, "क्या हम आज़ाद हैं?" साथ ही ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं।

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने अपने पोस्ट में लिखा, दिल को छू लेने वाले दृश्यों, भयावह खामोशियों और दिल दहला देने वाले संवादों के ज़रिए, विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर दशकों से चली आ रही सांप्रदायिक हिंसा, व्यवस्थागत खामोशी और वैचारिक हेरफेर पर गहरी रोशनी डालता है।
दूसरे यूजर ने लिखा, कुछ फ़िल्में मनोरंजक होती हैं, कुछ प्रभावित करती हैं। द बंगाल फाइल्स यहीं तक सीमित नहीं है। यह अभिभूत कर देती है। हर फ्रेम में वह दुर्लभ तीव्रता है जहाँ आपको पता चलता है कि इसे रातों की नींद हराम करने, अथक शोध करने और सच कहने की ज़िद पर बनाया गया है। हर इंच एक "सिनेमाई कृति" है।
द बंगाल फाइल्स को लिखा और डायरेक्ट किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने, जबकि प्रोडक्शन की कमान अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने संभाली है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे दमदार कलाकार नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले ही द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स जैसे चर्चित प्रोजेक्ट शामिल हैं। फिल्म 5 सितंबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी।
फिल्म का ट्रेलर












Click it and Unblock the Notifications