The Bengal Files Box Office: पहले ही दिन निकली विवेक अग्निहोत्री की फिल्म की हवा, नहीं हुई अच्छी कमाई

The Bengal Files Box Office Collection Day 1: विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर शुरू से ही विवाद छिड़ा हुआ था। जिस वजह से ये चर्चा का विषय भी बनी हुई थी। फिल्म के शोज को लेकर विवेक और उनकी टीम ने एक अलग तरह की स्ट्रैटजी रची है। अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक दिन पूरा कर लिया है।

पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है। ये हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं। हालांकि पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा।

The Bengal Files Box Office Collection Day 1

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'द बंगाल फाइल्स' ने पहले दिन महज 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिस हिसाब से इस फिल्म का बज था, उसके मुकाबले ये आंकड़ा बेहद कम है। मेकर्स को भी इसकी उम्मीद नहीं थी। हालांकि विवेक की फिल्में रिलीज के कुछ समय बाद टैक्स फ्री हो जाती हैं। देखना ये भी है कि इस बार ऐसा होता है कि नहीं। दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बाघी 4' के 12 करोड़ रुपये के पहले दिन के कलेक्शन की तुलना में बहुत कम है। यह अनुमानित कमाई फिल्म के निर्माताओं और प्रशंसकों के लिए निराशाजनक रही।

फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी बज था। इसकी कहानी और किरदारों पर भी सवाल उठाए गए थे, लेकिन इन सभी चर्चाओं के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया। 'द बंगाल फाइल्स' का पहले दिन का कलेक्शन निराश करने वाला साबित हुआ। द बंगाल फाइल्स की ये कमाई देख थोड़ा मेकर्स में मायूसी छाई है। हालांकि अभी वीकेंड बाकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी उम्मीद है कि फिल्म की कमाई बढ़ेगी।

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के प्रदर्शन पर आगे क्या असर होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+