Thamma Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की 'थामा' ने मचाई धूम, ओपनिंग डे पर छापे इतने पैसे
Thamma Box Office Collection Day 1: दिवाली पर मैडॉक फिल्म्स ने दर्शकों को हॉरर और हंसी का जबरदस्त कॉम्बो देते हुए फिल्म 'थामा' (Thamma) रिलीज की है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
फिल्म ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है
रिलीज से पहले ही फिल्म 'थामा' के ट्रेलर ने दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी और अब पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े देखकर लग रहा है कि फिल्म ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है।

पहले दिन 'थामा' की शानदार कमाई
आपको बता दें कि फिल्म ' गत 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी को लोग पसंद कर रहे हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
'थामा' ने अहान पांडे की 'सैयारा' को पीछे छोड़ा
इस तरह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' ने अहान पांडे की मूवी 'सैयारा' की ओपनिंग कमाई (21 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। थिएटर ऑक्यूपेंसी के मामले में भी फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन किया है।
फिल्म की ऑक्यूपेंसी देखने लायक
सुबह के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13.92 फीसदी रही जबकि दोपहर तक ये बढ़कर 21.22 फीसदी तक पहुंच गई थी। शाम के शो में दर्शकों की संख्या में और इजाफा हुआ और ये आंकड़ा 19.98 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिवाली वीकेंड के चलते फिल्म के दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन में भी बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।
फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट
-फिल्म 'थामा' की कहानी एक ऐसे युवक (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक वैम्पायर बन जाता है और इस दौरान रश्मिका मंदाना से प्यार कर बैठता है। मगर उनकी ये अनोखी प्रेम कहानी कई रहस्यमयी और डरावने मोड़ों से गुजरती है।
-निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक अमर कौशिक की ये फिल्म मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की 5वीं कड़ी है जिसमें पहले स्त्री, भेड़िया और मुंज्या जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
-पहले दिन की मजबूत ओपनिंग और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म 'थामा' इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करती दिख रही है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications