Video: विजयकांत के अंतिम दर्शन पर पहुंचे सुपरस्टार थलापति विजय पर हमला, अनजान शख्स ने फेंकी चप्पल
Thalapathy Vijay: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में एक्टर थलापति विजय के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि वह सुर्खियों में छा गए हैं। थलापति विजय दिवंगत एक्टर और राजनेता विजयकांत के अंतिम-दर्शन पर पहुंचे थे जहां उनके साथ एक बड़ी घटना हो गई है।
दिवंगत एक्टर विजयकांत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे विजय
आपको बता दें कि गत 28 दिसंबर 2023 की शाम को दिवंगत एक्टर और राजनेता विजयकांत के अंतिम-दर्शन के लिए चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड पर साउथ इंडस्ट्री के कई लोग इकट्ठा हुए थे। थलापति विजय भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसी जगह से थलपत विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थलापति विजय पर फेंकी गई चप्पल
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब थलापति विजय भीड़ के बीच से आगे बढ़ रहे थे, तब किसी ने उन पर चप्पल फेंकी जो सीधा उनके सिर पर जाकर लगी। हालांकि थलापति विजय ने इस घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे बढ़ते गए। लेकिन उनके पीछे चल रहे एक शख्स ने तुरंत चप्पल उठाकर उस दिशा में फेंकी जहां से वह आई थी।
विजय थलापति पर हमला क्यों हुआ?
साउथ के फेमस स्टार विजय थलापति पर हमला क्यों हुआ, इसके पीछ की वजह पता नहीं चल पाई है। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद एक्टर अजीत के फैंस क्लब ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस घटना की जमकर निंदा की है।
अजीत के फैन क्लब ने लिखी ये बात
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- हम अजीत के फैंस थलापति विजय के खिलाफ इस अपमानजनक घटना की निंदा करते हैं। कोई भी हो, अगर वह हमारे घर आता है, तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए। एक्टर विजय पर चप्पल फेंकना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। मजबूत बने रहें विजय। जानकारी के अनुसार थलापति विजय और अजीत के फैंस आपस में भिड़ते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications