Thalapathy के लिए मुसीबतों से भरा रहा 'विजय' पथ, इन 5 विवादों में घिरे रहे TVK चीफ, अब क्या करेंगे आगे?

Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं और इस बार सियासी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया था। दरअसल इस बार चुनाव में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय नजर आए, जिन्होंने अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के साथ चुनावी मैदान में एंट्री की और जीत हासिल कर ली।

थलपति विजय ने राजनीति के लिए जमकर मेहनत की
हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए TVK चीफ और सुपरस्टार थलपति विजय ने जमकर मेहनत की। उनकी निजी जिंदगी कापी मुश्किलों से घिरी रही लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जीत हासिल करके दिखाया।

Thalapathy Vijay

थलपति विजय इन 5 विवादों में घिरे हुए हैं-

1. फिल्म जन नायकन पर घमासान

-थलपति विजय की मच अवेटेड फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। विपक्षी दलों का आरोप है कि इस फिल्म के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

-फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी लगातार अटकलें और विवाद सामने आ रहे थे। करोड़ों के बजट पर बनी इस फिल्म पर थलपति विजय का बड़ा दांव लगा हुआ है, जिससे इसकी सफलता उनके करियर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

2. ईडी और इनकम टैक्स की कार्रवाई ने बढ़ाई मुश्किलें

-थलपति विजय का नाम सरकारी जांच एजेंसियों की कार्रवाई में भी आ चुका है। साल 2020 में उनकी फिल्म Bigil की सफलता के बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

-इस दौरान टैक्स से जुड़े मामलों और फाइनेंशियल लेन-देन को लेकर कई सवाल उठे थे। चुनावी माहौल में इन मुद्दों ने और ज्यादा तूल पकड़ा था, जिससे उनकी छवि पर भी असर पड़ा था।

3. राजनीतिक रैली में हादसा, उठे संगठन क्षमता पर सवाल

-थलपति विजय की लोकप्रियता जहां उनकी ताकत है, वहीं कभी-कभी यही उनके लिए चुनौती भी बन जाती है। एक राजनीतिक रैली के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए थे।

-इस घटना में कई लोग घायल हुए और कुछ की जान जाने की खबरों ने माहौल को और संवेदनशील बना दिया। विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर विजय की संगठन क्षमता पर सवाल उठाए और लापरवाही के आरोप लगाए।

4. निजी जिंदगी में तूफान: पत्नी से अनबन और बेटे की दूरी

-पर्सनल लाइफ की बात करें तो थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम (Sangeeta Sornalingam) के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला तलाक तक पहुंच गया है।

-इन विवादों के बीच उनके बेटे Jason Sanjay का भी रुख चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर पिता को अनफॉलो करना और अपने नाम से पिता का इनीशियल हटाना, इन खबरों को और हवा दे गया।

5. अफेयर की चर्चा और पिता से कानूनी विवाद

-थलपति विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस मामले में दोनों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

-इसके अलावा थलपति विजय का अपने पिता एस. ए. चंद्रशेखर के साथ विवाद भी चर्चा में रहा। उन्होंने कोर्ट का रुख करते हुए ये सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि उनके नाम का इस्तेमाल किसी राजनीतिक संगठन के लिए न किया जाए।

सफलता के साथ बढ़ती चुनौतियां

एक तरफ थलपति विजय का स्टारडम और राजनीतिक प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर विवाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वह इन चुनौतियों से कैसे पार पाते हैं और अपनी नई पारी में किस तरह आगे बढ़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+