सी बीच पर आलीशान बंगला, महंगी गाड़ियां और 150 करोड़ की फीस, थलपति विजय की कुल संपत्ति उड़ा देगी आपके होश
Thalapathy Vijay Net Worth: थलपति विजय साउथ के महंगे एक्टरों में से एक हैं। वह एक फिल्म करने के लिए काफी ज्यादा फीस लेते हैं।

Thalapathy Vijay Net Worth: तमिल फिल्मों से मेगास्टार थलपति विजय इस समय साउथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टरों में से एक हैं। उनकी हर फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। उनकी फैन फॉलोइंग दिखने लायक है। फैंस के बीच उनका क्रेज सिर चढ़ कर बोलने लगता है। थलपति विजय अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। दिन पे दिन उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में एक्टर विजय ने अपनी फीस भी काफी बढ़ा दी है। आपको बता दें कि कुछ घंटे पहले ही थलपति विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एंटी की है। एंट्री करने के कुछ ही घंटों में उनके 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं थलपति विजय की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।
थलपति विजय की फीस और कुल संपत्ति
आपको बता दें कि थलपति विजय साउथ के महंगे एक्टरों में से एक हैं। वह एक फिल्म करने के लिए काफी ज्यादा फीस लेते हैं। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक थलपति विजय करीब 450 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 140 से 150 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। जानकारी के अनुसार थलपति विजय ने 10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और 18 साल की उम्र में ही उन्होंने एक बिग बजट की फिल्म में लीड हीरो का रोल किया था। साउथ के साथ साथ एक्टर विजय हिंदी बेल्ट में भी काफी मशहूर हैं। खबर है कि थलपति विजय ने फिल्म 'वारिसु' के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस ली थी। एक्टर कई ब्रांड का प्रमोशन भी करते हैं, जिसके लिए उन्हें हर साल लगभग 10 करोड़ रुपये मिलते हैं।

चेन्नई के सी बीच पर करोड़ों का बंगला
थलपति विजय का चेन्नई में एक आलीशान बंगला है। दरअसल उन्होंने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के घर से प्रेरित होकर चेन्नई के नीलांकरई के कैसुरिना ड्राइव स्ट्रीट में अपना लग्जरी बंगला बनवाया है। बीच किनारे मौजूद इस घर की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए के आसपास है। सी फेसिंग ये बंगला काफी लग्जीरियस हैं जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने साल 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं।

थलपति विजय की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
आपको बता दें कि थलपति विजय के पास कई लग्जरी गाडियां मौजूद हैं। उनके पास 2.5 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस घोस्ट है जो कि फेवरेट कार है। इसके अलावा, उनके पास 1.17 करोड़ रुपये की ऑडी ए8, 74 लाख रुपये की फोर्ड मस्टैंग, 65 लाख रुपये की रेंज रोवर इवोक हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलए और वोल्वो एक्ससी90 भी है, जिनकी कीमत लगभग 87 लाख रुपये है, साथ ही दो बीएमडब्ल्यू एसयूवी एक्स5 और एक्स 6 भी उनके गाड़ियों के कलेक्शन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications