GOAT: ओटीटी पर रिलीज हो रही है थलापति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानें कब और कहां देखें इसे
GOAT OTT Release: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) गत 5 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। सिर्फ 19 दिनों के अंदर थलापति विजय की इस फिल्म ने छप्पड़फाड़ कमाई कर ली।
थलापति विजय की फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने कुल 244 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। अभी भी दर्शक इस फिल्म पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच खबर है कि थलापति विजय की ये फिल्म अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है।

परिवार के साथ इन्जॉय करें थलापति की फिल्म
जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। ऐसे में अगर आप ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो अब आप इस मूवी को घर पर पूरे परिवार के साथ बैठकर इन्जॉय सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म किस दिन और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले हैं एक्टर
खबर है कि थलापति विजय अब जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले हैं। एक्टर जल्द ही अपनी आखिरी फिल्म पर काम शुरू करेंगे। इसी बीच उनकी हालिया रिलीज फिल्म GOAT को लेकर भी फैंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। थलापति विजय की इस फिल्म ने अजित कुमार की आखिरी फिल्म थुनिवु के लाइफटाइम कलेक्शन को ब्रेक करते हुए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनकट रिलीज की जाएगी फिल्म
थलापति विजय की ये फिल्म 3 घंटे, 40 मिनट की है लेकिन थिएटर रिलीज के वक्त इसके कुछ सीन काट दिए गए थे। हालांकि निर्देशक वेंकट प्रभु की फिल्म को लेकर गुड न्यूज है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनकट रिलीज की जाएगी यानी फैंस इस फिल्म को बिना किसी कट के साथ ओटीटी पर देख सकेंगे।
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी थलापति विजय की फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थलापति विजय की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स को नेटफ्लिक्स ने खरीदा है। इसके लिए मेकर्स को मोटी रकम भी दी गई है। वहीं रिलीज डेट की बात करें तो फिलहाल मेकर्स की तरफ से अभी तक तारीख की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। हालांकि अक्टूबर 2024 में ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications