CM बनते ही Thalapathy Vijay को लेकर आई बड़ी खबर, आखिरी फिल्म 'जन नायकन' मचाएगी तबाही, क्या है खुशखबरी?
Thalapathy Vijay Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने सी.जोसफ विज (थलपति विजय) इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 10 मई 2026 को ही थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में नई शुरुआत की है। वहीं दूसरी तरफ उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच चुकी है।
फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट
लंबे समय से सेंसर सर्टिफिकेशन में फंसी फिल्म 'जन नायकन' अब आखिरकार सिनेमाघरों तक पहुंचने वाली है। आपको बता दें कि गत 10 मई 2026 को चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म 'जन नायकन' के प्रोड्यूसर Venkat K. Narayana ने मूवी की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले 14 दिनों के भीतर इस फिल्म को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई
प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण ने बताया कि फिल्म की सीबीएफसी प्रक्रिया अंतिम चरण में है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ बातचीत लगातार जारी है। पिछले कुछ महीनों से ये फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़े मुद्दों के कारण अटकी हुई थी। यही वजह रही कि दर्शकों को फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म आगामी 4 जून 2026 को रिलीज होगी लेकिन अब इसे मई के अंतिम हफ्ते में ही रिलीज कर देने की बात हो रही है।
ऑनलाइन लीक विवाद के बाद भी चर्चा में रही फिल्म
-निर्देशक H. Vinoth की ये फिल्म हाल के समय की सबसे चर्चित तमिल फिल्मों में शामिल रही है। पिछले महीने फिल्म ऑनलाइन लीक विवाद की वजह से भी सुर्खियों में आई थी। हालांकि तमाम विवादों और मुश्किलों के बावजूद मेकर्स अब पूरी तरह फिल्म की रिलीज पर फोकस कर रहे हैं।
-प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण ने बातचीत के दौरान थलपति विजय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विजय बेहद अनुशासित और अपने वादों पर कायम रहने वाले इंसान हैं। उनके मुताबिक 'जन नायकन' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि तमिलनाडु में शुरू हो रहे नए राजनीतिक दौर का प्रतीक भी बन चुकी है।
विजय की राजनीति और फिल्मी सफर का खास कनेक्शन
मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को भी थलपति विजय की राजनीतिक छवि से जोड़कर देखा है। उनका कहना है कि जनता के बीच विजय की लोकप्रियता और लोगों से उनका सीधा जुड़ाव इस फिल्म को और खास बनाता है। यही कारण है कि फिल्म को लेकर तमिलनाडु में जबरदस्त माहौल बना हुआ है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है 'जन नायकन'
फिल्म 'जन नायकन' में थलपति विजय के साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममीता बाइजू और गौतम वासुदेव मेनन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। स्टारकास्ट को देखते हुए फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय को मिल रही लगातार बधाइयां
इस बीच थलपति विजय ने गत 10 मई 2026 (रविवार) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में नई पारी शुरू कर दी है। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) को सहयोगी दलों का समर्थन मिलने के बाद विधानसभा में बहुमत हासिल हुआ। विजय के मुख्यमंत्री बनने पर फिल्म और राजनीति जगत से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। साउथ के सपरस्टार कमल हासन से लेकर पवन कल्याण, आर. माधवन, रजनीकांत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
फैंस के लिए बेहद खास होगी विजय की आखिरी फिल्म
राजनीति में सक्रिय होने के बाद थलपति विजय का फिल्मी सफर लगभग खत्म माना जा रहा है। ऐसे में 'जन नायकन' को उनके करियर की आखिरी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद भावुक और उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब सभी की निगाहें सिर्फ फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट पर टिकी हुई हैं।













Click it and Unblock the Notifications