TBMAUJ BO Day 4: चौथे दिन ही फुस्स पड़ गई शाहिद कपूर की फिल्म, सिर्फ इतने करोड़ का किया कलेक्शन

TBMAUJ Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआत में शानदार कमाई की थी। लेकिन, बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस को उम्मीद थी कि इस बार भी शाहिद कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। लेकिन चौथे दिन ही ये फिल्म बड़े पर्दे पर फुस्स पड़ गई। फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 6.7 करोड़ से खाता खोला था।

Shahid Kapoor

फिल्म की कमाई में हर दिन उछाल आ रहा था। लेकिन अगर चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो वह कुछ खास नहीं रहा। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की चौथे दिन सिर्फ 3.75 करोड़ के करीब कमाई की। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब तक 30.85 करोड़ रुपये के आसपास ही हुई है।

फिल्म को फिलहाल फैंस को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां कुछ लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं शाहिद और कृति की कैमिस्ट्री फैंस को खास पसंद नहीं आई। वहीं सोशल मीडिया पर भी क्रिटिक्स इसको ठीक-ठाक बता रहे हैं। अगर इसी तरह फिल्म ने आने वाले दिनों में कमाई की तो इस हिसाब से 40 करोड़ का कलेक्शन करना भी मुश्किल हो जाएगा। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+