Tere Ishk Mein BO Day 4: 'तेरे इश्क में' का भौकाल जारी, जानें कृति-धनुष की फिल्म की 4 दिन की कमाई
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ के फेमस एक्टर धनुष की जोड़ी से सजी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' गत 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहा सपोर्ट
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का मजबूत सपोर्ट मिला है। पॉजिटिव रिव्यूज और शानदार वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चार दिन में 'तेरे इश्क में' ने कितना कमाया?
-ओपनिंग से लेकर वीकेंड तक ये फिल्म कमाई के मामले में बेहद स्थिर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'तेरे इश्क में' ने अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली है। ब्लॉकबस्टर वीकेंड के बाद भी फिल्म का सोमवार का प्रदर्शन उम्मीदों से बेहतर रहा।
पहले दिन (ओपनिंग डे): 16 करोड़
दूसरे दिन (शनिवार): 6.25 फीसदी की बढ़त के साथ 17 करोड़
तीसरे दिन (संडे): 11.76 फीसदी ग्रोथ के साथ 19 करोड़
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 7.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म 'तेरे इश्क में' का कुल चार दिन का कलेक्शन 59.16 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
साल 2025 की 5वीं सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म
सोमवार को भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई हो लेकिन मूवी की कुल परफॉर्मेंस अब भी दमदार बनी हुई है। 'तेरे इश्क में' ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब ये 2025 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बन गई है।
क्या है फिल्म 'तेरे इश्क में' की कहानी?
-फिल्म 'तेरे इश्क में' की कहानी मुक्ति (कृति सेनन) और शंकर (धनुष) के इमोशनल और टर्बुलेंट रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों का रिश्ता एक खूबसूरत, जोशीले रोमांस से शुरू होता है लेकिन किस्मत उन्हें एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है जहां अलगाव अनिवार्य हो जाता है।
-शंकर का टूटा हुआ दिल उसे गुस्से, जुनून और खुद को तबाह करने वाली राह पर धकेल देता है। यही दर्द और भावनात्मक उथल-पुथल कहानी को गहराई देती है।
-आनंद एल राय की रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग, एआर रहमान का संगीत और कृति सेनन और धनुष की बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलकर इस फिल्म को दर्शकों के लिए खास अनुभव में बदल देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications