तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन ने खरीदी लग्जीरियस Kia EV6 कार, कीमत सुन उड़ेंगे होश, जानें इसके फीचर्स

Nagarjuna New Car: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि नागार्जुन ने हाल ही में अपने लग्जरी कार कलेक्शन में नई किआ ईवी6 को शामिल कर लिया है। नागार्जुन को उनकी पत्नी अमला के साथ उनके घर पर पर ऑल-इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की डिलीवरी लेते हुए देखा गया है। किआ डीलरशिप ने अपने फेसबुक पेज पर इस खबर का खुलासा किया है। इस खबर के बाद से नागार्जुन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

किआ डीलरशिप ने अपने फेसबुक पेज पर बताया है कि तेलुगू फिल्मों के फेमस एक्टर नागार्जुन ने नई किआ ईवी6 की डिलीवरी ली है। फ्लैगशिप ईवी को भारत में साल 2022 में लॉन्च किया गया था और अब ये कई लोगों के लिए एक स्थायी विकल्प बन गया है। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी नवंबर 2022 में अपने कार कलेक्शन में ईवी6 को शामिल किया था।

nagarjuna

किआ ईवी6 के शानदार फीचर्स
आपको बता दें कि नागार्जुन ने जिस कार को खरीदा है यानी किआ ईवी6 दो ट्रिम स्तरों में उपलब्ध है- जीटी लाइन रियर-व्हील-ड्राइव, जिसकी कीमत 60.95 लाख रुपये है, और जीटी लाइन ऑल-व्हील-ड्राइव, जिसकी कीमत 65.95 लाख रुपये है। इस कार में 77.4 kWh बैटरी और 708 किमी तक की एआरएआई-प्रमाणित रेंज के साथ ईवी6 का केवल लंबी दूरी का संस्करण भारत में उपलब्ध है। ये कार सिर्फ 5.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

स्नो वाइट पर्ल कलर की किआ ईवी6
नागार्जुन और उनकी पत्नी अमला ने स्नो वाइट पर्ल कलर की किआ ईवी6 खरीदी है। ईवी6 पहले केवल देश भर के 12 जगहों में 15 डीलरशिप के माध्यम से उपलब्ध थी लेकिन अब ये देश के कई जगहों पर आसानी से उपलब्ध हो चुकी है। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी कुछ समय पहले किआ ईवी6 खरीदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+