सिनेमा जगत से आई बुरी खबर, 'साथ निभाना साथिया' की इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

Aparna Kanekar died: टीवी के मशहूर सीरियल साथ निभाना साथिया के सेट से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, डेली सोप की मशहूर अभिनेत्री अपर्णा काणेकर का निधन हो चुका है। अभिनेत्री ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से शो की पूरी कास्ट को गहरा सदमा लगा है।

अपर्णा ने साथ निभाना साथिया में जानकी बा की अहम भूमिका निभाई थी। उनके किरदार को लोग बेहद पसंद करते थे। शो से उन्हें घर-घर से पहचान मिली। पूरी कास्ट के वे काफी करीब थीं। शो की दूसरी एक्ट्रेस लवली ससान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी है।

Sath Nibhana Sathiya

अभिनेत्री लवली ससान ने अपर्णा काणेकर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरा दिल आज भारी है क्योंकि मुझे पता लगा है कि मेरी बहुत खास इंसान और एक सच्ची योद्धा का निधन हो गया है। आप सबसे खूबसूरत और मजबूत शख्सियतों में से एक थीं।

लवली ससान और अपर्णा काणेकर

 Aparna Kanekar

उन्होंने आगे कहा कि आपके साथ सेट पर इतना वक्त गुजारने और कनेक्शन बनाने का मौका मिला। ऐसे में मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। मेरी प्यारी बा को शांति मिले। आप हमेशा याद आएंगी और आपकी लीगेसी हमेशा जिंदा रहेगी।

Aparna Kanekar

बताते चलें कि अपर्णा काणेक के जानकी बा मोदी के रोल को फैंस बेहद पसंद करते थे। शो में बा के रूप में उन्होंने ज्योत्सना कार्येकर की जगह ली थी। उन्होंने तकरीबन 5 सालों तक इस रोल को प्ले किया था। अब एक्ट्रेस के निधन से उनकी कास्ट से लेकर फैंस को भी गहरा झटका लगा है। हालांकि, उनके निधन को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्हाल हर कोई उनके निधन को लेकर बहुत ज्यादा दुखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+